80 लोगों के सामने सिद्धार्थ शुक्ला ने सेट पर रश्मि देसाई को गाली दी थी, एक्ट्रेस का खुलासा
बिग बॅास 13 की सबसे कंट्रोवर्शियल जोड़ी है सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की। दोनों की निजी लड़ाई शो पर साफ दिखाई दे रही है। यहां तक कि खुद सलमान खान भी इस बात को जाहिर कर चुके हैं कि दोनों का बहुत खराब रिलेशन रहा है।
हालांकि शो पर कभी भी सिद्धार्थ शुक्ला ने इस पर किसी से कोई बात नहीं की है। दूसरी तरफ रश्मि देसाई सेट से जुड़ी कई जानकारी शो के दौरान बाकी के कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान करती हुई नजर आ चुकी हैं।

रश्मि ये भी कह चुकी हैं कि सिद्धार्थ सेट पर सबके सामने उन्हें गाली भी दे चुके हैं। अब इस पूरे मामले पर टीवी शो दिल से दिल तक में सिद्धार्थ की मां की भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने बड़ा खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications