..................... Vaishali thakkar suicide case actress video made while taking bath here read in details - Hindi Filmibeat

Vaishali Thakkar Suicide: गोवा के होटल में आरोपी ने बनाया वैशाली का अश्लील वीडियो, चौंकाने वाली रिपोर्ट

Vaishali thakkar,

Vaishali Thakkar Suicide Case:ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम वैशाली ठक्कर ने पिछले साल सुसाइड कर लिया। शादी से कुछ दिन पहले वैशाली के सुसाइड ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस पूरे मामले में वैशाली के एक्स ब्वॅायफ्रेंड राहुल नवलानी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब लंबे समय बाद इस पूरे मामले पर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है।

यह सारा मामला एक आपत्तिजनक वीडियो पर आकर थम गया है। कोर्ट में पेश किए गए चालान से यह पता चला है कि राहुल ने गोवा में वैशाली का नहाते समय वीडियो बनाया था। इस वीडियो को राहुल ने वैशाली के मंगेतर को भेजा था। इसी वजह से वैशाली ने आत्महत्या कर ली। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार पुलिस ने अपनी जांच में यह जानकारी शेयर की है कि राहुल नवलानी के साथ वैशाली साल 2021 में गोवा गई थीं।

दोनों उस दौरान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों तीन दिन तक एक साथ एक होटल के कमरे में रूके हुए थे। तभी राहुल ने वैशाली का नहाते समय वीडियो बना लिया था। इसी के आधार पर राहुल लगातार वैशाली को ब्लैकमेल कर रहा था। राहुल ने किसी और नाम से इंस्टाग्रान आईडी बनाकर वैशाली के मंगेतर को यह वीडियो भेजे थे।

हालांकि इस पूरे मामले पर राहुल के वकील का कहना है कि यह सिर्फ पुलिस की बनाई हुई कल्पना के आधार पर कहानी है। पुलिस ने अभी तक अपनी कोई जांच रिपोर्ट सामने नहीं लायी है। इस पूरे मामले में वैशाली को जमानत मिल चुकी है। बता दें कि वैशाली ने ये रिशअता क्या कहलाता है शो में अंजलि की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने वैशाली के परिवार की गवाही और सुसाइड नोट के आधार पर कई दिनों की तलाशी के बाद राहुल और उनकी पत्नी दिशा नवलानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।

Read more about: vaishali thakkar television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X