Vaishali Takkar ने इस Video में गले में डाल दिया फंदा, सुसाइड के बाद तेजी से VIRAL

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को अपने घर पर सुसाइड कर लिया । एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके एक नहीं बल्कि कई सारे ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां पर वह ब्रेकअप के साथ पंखे तक का इंस्टाग्राम रील वीडियो शेयर कर चुकी हैं। हालांकि यह सारे वीडियो कॅामेडी तरीके से बनाए गए थे। लेकिन वैशाली की मौत के बाद इन सभी वीडियो के जरिए एक्ट्रेस के दिमाग की स्थिति की तरफ इशारा बताया जा रहा है। ऐसे में वैशाली का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर गले में फंदा डालते हुए दिख रही हैं।
इस फनी वीडियो में एक आवाज सुनी जा सकती है जो कह रहा कि मुझे आज तक किसी ने नहीं कहा कि तुम मेरी जिंदगी हो। शायद मैं किसी की मौत हूं। इस दौरान वैशाली अपने गले में पर्दे से फंदा लगाती हुई दिखती हैं। एक्ट्रेस की सुसाइड के बाद उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि वैशाली ठक्कर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है और अपने पड़ोसी राहुल नवलानी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
पुलिस ने राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राहुल ने एक्ट्रेस की शादी तोड़ने की धमकी दी थी। राहुल पहले भी वैशाली की सगाई को फोटो दिखाकर तोड़ चुका है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि अगर राहुल को सजा नहीं मिली तो उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। वैशाली की शादी इसी महीने होने वाली थी।


Click it and Unblock the Notifications











