Vaishali Takkar Suicide केस: पकड़ा गया आरोपी राहुल नवलानी, मिलेगी कड़ी सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ससुराल सिमर का फेम वैशाली ठक्कर के सुसाइड केस के मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 16 अक्टूबर को वैशाली ठक्कर ने सुसाइड किया। वैशाली ठक्कर का सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस लगातार राहुल नवलानी की तलाश कर रही थी। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट अनुसार पुलिस को कामयाबी मिली और राहुल और उनकी पत्नी दिशा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि कब और किस तरह राहुल की गिरफ्तारी हुई है इसकी जानकारी नहीं सामने आयी है।
वैशाली ठक्कर की मौत के खबर के बाद से राहुल और उनकी पत्नी फरार थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया। जब मामला बिगड़ा तो इंदौर पुलिस ने दोनों आरोपी का पता देने वालों को 5 हजार इनाम देने की भी घोषणा की। वैशाली ठक्कर ने अपने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र साफ तौर पर किया है कि उनकी मौत का जिम्मेदार पड़ोसी राहुल नवलानी और दिशा हैं। दोनों 2.5 साल से मिलकर एक्ट्रेस को परेशान कर रहे हैं।
वैशाली ने लिखा कि अगर दोनों को सजा नहीं मिलती है तो उनकी आत्मा को कभी शांति नहीं मिलेगी। वैशाली ठक्कर के माता-पिता ने भी यह स्वीकार किया है कि राहुल के कारण ही उनकी बेटी ने खुदकुशी की है। जल्द पुलिस इस पूरे केस को लेकर मीडिया के सामने बयान दे सकती है। बता दें कि राहुल शादीशुदा है और उसने वैशाली को धमकी दी थी कि वो ना तो उससे शादी करेगा और उसकी शादी भी कभी होने नहीं देगा। मिली जानकारी अनुसार राहुल ने वैशाली के होने वाले पति को भी मैसेज भेजे थे।
Worried about your mental well-being or of someone you know? Help is just a call away. Reach out to the nearest mental health specialist at COOJ Mental Health Foundation (COOJ)- 0832-2252525, Parivarthan- +91 7676 602 602, Connecting Trust- +91 992 200 1122/+91-992 200 4305 or Sahai- 080-25497777/ [email protected].


Click it and Unblock the Notifications











