..................... वैशाली ठक्कर सुसाइड केस एक्टर निशांत मलकानी ने एक्ट्रेस के डिप्रेशन और आरोपी राहुल नवलानी पर की बात।Vaishali takkar suicide case actor nishant malkani talk about actress depression and rahul navlani - Hindi Filmibeat

Vaishali Takkar Suicide Case: आरोपी राहुल ने इंटीमेट तस्वीरें Viral करने की दी धमकी, दोस्त का खुलासा !

Vaishali takkar

वैशाली ठक्कर के सुसाइड के मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वैशाली ठक्कर के कॉमेडी वीडियो की भरमार है। लेकिन कैमरे के पीछे वह डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थीं। हाल ही में वैशाली के करीबी दोस्त और एक्टर निशांत मल्कानी ने इस बात की जानकारी मीडिया के सामने रखी है।

निशांत ने कहा कि वैशाली साइकेट्रिस्ट की मदद ले रही थीं। निशांत मल्कानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वैशाली डिप्रेशन में थीं। राहुल उन्हें जिंदगी में आगे नहीं बढ़ने दे रहा था। वो डिप्रेशन में थी। मुझे उसकी परेशानी की गहराई समझ आ रही है। राहुल वैशाली के होने वाले पति को इंटीमेट तस्वीरें दिखाना चाहता था।

राहुल और वैशाली रिश्ते में रह चुके हैं। ऐसे में दोनों की साथ की तस्वीरें होना आम बात है। लेकिन अगर आपका ब्रेकअप हो जाए तो आप इंटीमेट तस्वीरों से किसी को धमकाना नहीं चाहिए। निशांत ने यह भी कहा कि वैशाली अपनी शादी से बहुत खुश थी। शादी से पहले वह मुंबई आकर शादी की तैयारी करने वाली थीं। निशांत कहते हैं कि सुसाइड से चार दिन पहले मेरी वैशाली से फोन पर बात हुई थी। मैं उनके वजन को लेकर परेशान था।

मैंने उसे मजाक में वजन कम करने की बात भी बोली थी। वैशाली ने कहा था कि वह रिकवर कर रही है। राहुल और वैशाली के रिश्ते पर निशांत ने कहा कि जब दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई तो राहुल शादीशुदा नहीं था।दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दिशा से शादी होने के बाद राहुल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। आपको बता दें कि वैशाली ने 16 अक्टूबर को अपने घर पर सुसाइड कर लिया। पूर्व प्रेमी राहुल और उनकी पत्नी दिशा को वैशाली ने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X