Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर की मां का खुलासा- आरोपी राहुल 'डर' फिल्म का शाहरुख खान

ससुराल सिमर का एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को सुसाइड कर लिया। सुसाइड के बाद पड़ोसी राहुल नवलानी को उनकी मौत का जिम्मेदार बताया गया है। इंदौर पुलिस एक्ट्रेस की मौत के बाद लगातार राहुल और उनकी पत्नी की तलाश कर रही है। वैशाली के सुसाइड को लेकर उनके माता-पिता और भाई ने बयान देकर बताया है कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वैशाली भीतर से इतनी ज्यादा परेशान थीं।
इस पूरे मामले को लेकर इंदौर पुलिस का कहना है कि राहुल के पास काफी पैसा है। वह अपने पूरे परिवार के साथ देश छोड़ने की योजना में है। पुलिस बारीकी से इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। पहले जहां इस पूरे मामले में राहुल और उनकी पत्नी का नाम सामने आया था।
लेकिन अब राहुल की पत्नी के भाई रोहित को भी वैशाली की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस मामले में यह सामने आया है कि राहुल ने वैशाली की दूसरी शादी भी तोड़ने की कोशिश की। इसकी भनक वैशाली को पता चल गई और काफी ज्यादा परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी का रास्ता अपना लिया। राहुल के संबंध में वैशाली की मां का कहना है कि वह डर फिल्म के शाहरुख खान की तरह है। उसी का किरदार निभा रहा है जो कि बाहर से दिखने में बहुत ही स्वीट है लेकिन अंदर से वह काफी खतरनाक है।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी वैशाली की जान राहुल के कारण ही गई है। ज्ञात हो कि वैशाली की शादी मितेश से होने वाली थी। जो कि यूएस में काम करते हैं। शादी से पहले मितेश को इंदौर आना था, लेकिन उन्होंने आने में आनाकानी कर दी। कहा जा रहा है कि वैशाली की कुछ तस्वीरें और मैसेज राहुल ने मितेश को भेजे थे।
Worried about your mental well-being or of someone you know? Help is just a call away. Reach out to the nearest mental health specialist at COOJ Mental Health Foundation (COOJ)- 0832-2252525, Parivarthan- +91 7676 602 602, Connecting Trust- +91 992 200 1122/+91-992 200 4305 or Sahai- 080-25497777/ [email protected].


Click it and Unblock the Notifications












