Vaishali Takkar का दर्दनाक सुसाइड नोट- उसे सजा देना, नहीं तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट की जानकारी सामने आयी है। Vaishali Thakkar ने आत्महत्या से पहले अपने माता-पिता से माफी मांगी है। साथ ही 2 लोगों का नाम लिखकर उनके लिए कड़ी सजा की मांग की है। वैशाली ने लिखा है कि अगर उन दोनों को सजा नहीं दी गई तो उनकी आत्मा को कभी शांति नहीं मिलेगी। वैशाली की शादी होने वाली थी।
उन्होंने इस खत में अपने होने वाले पति से भी माफी मांगी है। वैशाली ने कम शब्दों के साथ अपने सुसाइड नोट में दर्दनाक भावनाएं जाहिर की हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार वैशाली को खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया गया है। वैशाली ने सुसाइड नोट में बताया है कि राहुल नाम का व्यक्ति उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था।
मीडिया में सामने आयी जानकारी अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि I Quit मां । लव यू मां पापा। मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई।प्लीज राहुल और उसके परिवार को सजा दिलाना। वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। ढाई साल से मुझे राहुल और दिशा ने दिमागी तौर पर टॉर्चर किया है। आपको मेरी कसम खुश रहना।
मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मितेश से कहना मुझे माफ करे। I Quit। वैशाली ने यह भी लिखा है कि राहुल ने उनकी कुछ तस्वीरें धोखे से लेकर उनके एनआरआई मंगेतर को भेज दिया। पुलिस हैंडराइटिंग जानकर की मदद से सुसाइड नोट की सत्यता की जांच करेगी।पुलिस ने वैशाली की डायरी, मोबाइल फोन को भी जब्त किया है और इसकी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि वैशाली इंदौर के साई बाग कॉलोनी में रहती थीं। राहुल उन्हीं का पड़ोसी है। जो कि बिजनेस मैन है। राहुल काफी समय से वैशाली को परेशान कर रहा था। साथ ही वैशाली की एक शादी टूटने की वजह भी राहुल ही है। वैशाली 20 अक्टूबर 2022 को शादी करने वाली थीं। वह मुंबई अपनी शादी की शॉपिंग के लिए आने वाली थीं। पुलिस ने राहुल को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
नोट- {Filmibeat वैशाली के इस सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं करता है।}


Click it and Unblock the Notifications












