सुसाइड से पहले बहुत दर्द में थीं Vaishali Takkar, Video में बोली- इल्जाम हम पर लगाया गया था

Vaishali Thakkar

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वैशाली ठक्कर ने निधन के बाद उनके इंस्टाग्राम के सारे वीडियो और फोटो देखे जा रहे हैं। 16 अक्टूबर को फांसी लगाने से कुछ दिन पहले वैशाली ने अपने कमरे के पंखे को दिखाते हुए एक कॉमेडी रील शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था कि जिसका बंदा या बंदी ना हो वह पंखा घुमाए। लेकिन इसके पहले भी वैशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर कई ऐसे रील शेयर किए हैं जो इस तरफ इशारा देते हैं कि वह अपने निजी जीवन में परेशान थीं।

वैशाली के इंस्टाग्राम के इस रील में वह एक्टिंग करते हुए दिख रही हैं और बोल रही हैं कि दिल जिगर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं। वहीं 7 अक्टूबर को पानी के बीच बोटिंग करते हुए वैशाली ने एक भावुक डायलॉग वीडियो शेयर किया है। इस रील वीडियो में वैशाली अपने चेहरे की तरफ फोकस कर रही हैं और पीछे डायलॉग सुनाई दे रहा है कि माफ करना साहब हम ऐसे थे नहीं जैसे की हो गए हैं और साथ ही में 'कबीरा मान जा' सांग प्ले हो रहा है।

दिल टूटने पर वैशाली ने एक और रील बनाया है जो कि इन दिनों ट्रेंड पर है। इस सांग का नाम है 'जाना तेरी यादें'। इस रील वीडियो के साथ वैशाली ने कैप्शन में लिखा है कि जी रहे हो या कट रही है? बता दें कि वैशाली ने टीवी की दुनिया में लोकप्रियता ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता से पाई थी।

बीते एक साल से वह इंदौर में रह रही थीं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है और शुरुआती छानबीन में यह सामने आया है कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा यह पूरा मामला है। वैशाली ने सुसाइड नोट में भी अपनी आत्महत्या की वजह बताई है। रिपोर्ट के अनुसार वैशाली की शादी को उनके पड़ोसी ने तुड़वा दिया। वो खुद वैशाली से शादी करना चाहता था। ज्ञात हो कि वैशाली आखिरी बार टीवी शो मनमोहिनी में नजर आयी थीं। खूबसूरती के मामले में वैशाली ने टीवी जगत में अपना जादू चलाया था। इंस्टाग्राम पर वह अपने माता-पिता और परिवार के साथ भी कई रील वीडियो शेयर करती रहती थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X