..................... वैशाली ठक्कर केस आरोपी राहुल नवलानी ने बोला- मुझे एक्ट्रेस के सुसाइड के बारे में पता था।Vaishali Takkar case Accused Rahul Navlani said i know about actress Suicide - Hindi Filmibeat

Vaishali Takkar case: आरोपी राहुल का खुलासा- वैशाली ने मरने से 6 घंटे पहले सुसाइड नोट भेजा था!

By Filmibeat Desk
Vaishali Takkar , Rahul Navlani

ससुराल सिमर का एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को इंदौर में अपने घर पर सुसाइड कर लिया। वैशाली ने अपनी मौत का जिम्मेदार सुसाइड नोट में राहुल नवलानी को बताया है। गिरफ्तारी के बाद राहुल नवलानी ने पुलिस रिमांड में यह स्वीकार किया है कि उन्हें एक्ट्रेस के सुसाइड के बारे में पहले से जानकारी थी। वैशाली की मौत के बाद से ही राहुल फरार थे।

पुलिस ने तलाश जारी रखी। 19 अक्टूबर 2022 को राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 20 अक्टूबर को राहुल को कोर्ट में पेश किया गया। बीते 4 दिन में पुलिस जांच के दौरान राहुल ने कई खुलासे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार राहुल ने बताया कि वैशाली ने मौत से 6 घंटे पहले सुसाइड नोट राहुल की पत्नी दिशा को भेजा था। इसके बारे में जब राहुल को पता चला तो उसने इसकी जानकारी वैशाली की मां को दी। राहुल का दावा है कि वैशाली की मां ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया।

लेकिन वह नहीं मानी। वैशाली ने सुसाइड कर लिया। राहुल रात में ही वहां से फरार हो गया। राहुल ने कहा है कि वह पूरी तरह से निर्दोष है। हालांकि पुलिस को राहुल पर शक है। इसकी वजह यह भी है कि राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के साथ मोबाइल का भी पूरा डाटा डिलीट कर दिया है। पुलिस मोबाइल की पुरानी जानकारी फिर से लाने की कोशिश में हैं। वैशाली सुसाइड केस में पुलिस वैशाली के परिवार के साथ आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वैशाली के फोन की भी जांच के जरिए सुसाइड मामले में पुलिस ठोस नतीजे पर आने की कोशिश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X