फरार हुआ आरोपी राहुल, सुसाइड के पहले Vaishali Takkar को दी धमकी- तेरी शादी नहीं होने दूंगा !

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले में नया मोड़ आया है। जहां पर एक्ट्रेस के सुसाइड नोट के अलावा परिवार का भी बयान सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि वैशाली के पूर्व प्रेमी राहुल नवलानी ने एक्ट्रेस की 20 अक्टूबर को होने वाली शादी भी तोड़ने की कोशिश की।
वैशाली दूसरी बार अपनी शादी टूटने के दर्द को झेल नहीं पाई और उसने आत्महत्या कर ली। वैशाली ठक्कर के भाई नीरज ने मीडिया से अपनी बहन की मौत और प्रताड़ना को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि राहुल उनकी बहन को काफी परेशान करता था। राहुल ने एक्ट्रेस को यह तक धमकी दी थी कि वह उसका घर कभी बसने नहीं देगा।
और कभी भी उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा। वैशाली के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने राहुल और उनकी पत्नी से कुछ दिन पहले संपर्क कर इस मामले में बात भी की थी। लेकिन राहुल और उसकी पत्नी ने एक बात नहीं सुनी। राहुल की पत्नी का कहना था कि वैशाली ने उसके पति को फंसा कर रखा हुआ है।
वैशाली ने भी अपने सुसाइड नोट में राहुल और उसकी पत्नी दिशा को सजा दिलाने की मांग की है। इंदौर के एसपी रहमान का कहना है कि राहुल फरार है। उसी ने वैशाली को परेशान किया है। इस वजह से उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया। पुलिस राहुल की खोज कर रही है। दूसरी तरफ वैशाली के सुसाइड का यह भी कारण सामने आ रहा है कि जिस मितेश से उनकी शादी होने वाली थी, वो 15 अक्टूबर को इंदौर आने वाला था।
लेकिन राहुल ने मितेश को वैशाली को लेकर कोई मैसेज किया, जिसके बाद उन्होंने इंदौर आने में आनाकानी शुरू कर दी। मितेश यूएस में रहते हैं। जब वैशाली को पता चला कि मितेश से भी शायद उनकी शादी टूट जाएगी तो उन्होंने इस दर्द से बाहर निकलने का रास्ता मौत को चुना। बता दें कि वैशाली अपनी शादी से बेहद खुश थीं। यूएस जाकर नई जिंदगी शुरू करना चाहती थीं। सुसाइड नोट में वैशाली ने लिखा है कि राहुल उन्हें 2.5 साल से परेशान कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












