..................... Vaibhavi Upadhyaya After the death fiance Jai Gandhi told the truth about the accident - Hindi Filmibeat

Vaibhavi Upadhyaya: एक्ट्रेस की मौत के बाद मंगेतर जय गांधी ने हादसे के बारे में बात करते हुए किया नया खुलासा

Vaibhavi Upadhyaya

Vaibhavi Upadhyaya death: टेलीविजन एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत हर किसी के लिए एक सदमें से कम नहीं हैं। लेकिन इस घटना के बाद खबर आई थी कि यह काम एक्सीडेंट जब हुआ तब वैभवी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी परंतु अब इस बात में कितना सच है और कितना झूठ है इसको लेकर उनके मंगेतर जय गांधी ने नया खुलासा करते हुए अपनी बात रखी हैं।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, जय ने 'ईटाइम्स' के साथ हुई बातचीत में ऐसी खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया कि वैभवी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी और स्पष्ट रूप से कहा है कि दोनों ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वे ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रहे थे।

Recommended Video

Sarabhai Vs Sarabhai Actress Vaibhavi Upadhyaya के भाई मंगेतर का छलका दर्द बोले ? | FilmiBeat

वैभवी के मंगेतर जय गांधी का बयान-

जय गांधी ने कहा, एक धारणा है कि आप रोड ट्रिप पर स्पीड से जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। हमारी कार खड़ी हुई थी और हम ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। मैं ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं, लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि हमने सीट बेल्ट लगाई थी और हम तेज गति से गाड़ी नहीं चला रहे थे।

वैभवी के भाई अंकित का बयान-

'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में वैभवी उपाध्याय के भाई अंकित उपाध्याय ने कार हादसे के बारे में विस्तार से चर्चा की। अंकित ने कहा, वैभवी और जय को रोड ट्रिप और पहाड़ों का बहुत शौक था। उन्होंने मुंबई से कुल्लू की यात्रा की योजना बनाई थी और वे 15 मई 2023 को यहां से निकले थे और बंजार में उनका एक्सीडेंट हो गया था।

इंटरव्यू में आगे अंकित ने बताया कि, जगह बहुत संकरी थी और भारी वाहन ऊपर-नीचे हो रहे थे। जय और वैभवी ने एक भारी डम्पर ट्रक को गुजरते हुए देखा, इसलिए वे रुक गए और इंतजार किया, लेकिन दुर्भाग्य से ट्रक कार से टकरा गया, जिसकी वजह से कार खाईं में गिर गई।

उन्होंने वैभवी के सीट बेल्ट नहीं लगाने की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बहन सतर्क थीं और बिना सीट बेल्ट के कार में कभी नहीं बैठी थीं। उन्होंने यह भी साझा किया कि डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि वैभवी ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी, जो उनके गले के निशान से साबित हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X