वैभवी उपाध्याय के मंगेतर जय गांधी का छलका दर्द, निधन के एक सप्ताह के बाद लिखा इमोशनल पोस्ट

vaibhavi upadhyay

साराभाई वर्सेस साराभाई की मशहूर अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके कई ऐसे चाहने वाले हैं जो दुखी हैं और लगातार उनको याद कर रहे हैं। पिछले सप्ताह ही वैभवी का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था।

Recommended Video

Vaibhavi Upadhyaya को याद कर रो पड़े Fiancé Jay Gandhi लिखा ये Emotional Note | FilmiBeat

ये सभी के लिए काफी शॉकिंग था और फैंस के साथ उनके दोस्त और करीबी लोग इससे हताहत हो गए थे हालांकि एक शख्स ऐसा भी है जो कि वैभवी का लाइफ पार्टनर बनने वाला था लेकिन अब सबकुछ खत्म हो चुका है।

हम बात कर रहे हैं उनके मंगेतर जय गाँधी के बारे में जिन्होने वैभवी को याद करते हुए एक इमोशन पोस्ट किया है। जय गांधी अपनी लेडी लव को खोने के बाद जैसे बिखर गए हैं और अभी भी दिल दहला देने वाली खबर से उबर नहीं पा रहे हैं।

उन्होने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया है और लिखा है, ''मैं आपको केवल हर दिन हर मिनट याद करता हूं। तुम सच में कभी नहीं जाओगे, मैं तुम्हें हमेशा के लिए अपने दिल में सुरक्षित रखूंगा। बहुत जल्दी चले गए, मेरी गुंडी की आत्मा को शांति मिले, मैं तुमसे प्यार करता हूं।'' जय का ये पोस्ट सामने आकर छाया हुआ है और उनके साथ वैभवी के फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''आपको प्यार और उपचार भेज रहा हूं।'' जबकि एक ने लिखा है, ''उसे इतना खुश करने के लिए धन्यवाद।'' इसके अलावा एक का कहना था, ''अपने दर्द को महसूस करो भाई, डटे रहो... ॐ शान्ति।'' लोग इस तरह के कमेंट्स करते हुए वैभवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वैभवी काफी मशहूर थीं और उनको हर घर में पसंद किया जाता था।

More from Filmibeat

Read more about: vaibhavi upadhyay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X