..................... Vaibahvi Upadhyaya death reason will give you shock actress did not wear seat belt - Hindi Filmibeat

Vaibahvi Upadhyaya की मौत का असली कारण आया सामने, दिसंबर में होनी थी शादी लेकिन एक लापरवाही ने निगल ली जान

Vaibahvi Upadhyaya

Vaibahvi Upadhyaya Death: टीवी की दुनिया का आज बेहद बुरा दिन है। एक ही दिन में दो एक्टर्स की मौत ने फैंस को हिलाकर रख दिया है। दिन की शुरुआत हुई वैभवी उपाध्याय से, जिनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था और उनकी मौत हो गई। एक्ट्रेस अपने मंगेतर के साथ घूमने निकली थीं।

वैभवी की मौत का कारण

वैभवी की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है क्योंकि वो अभी सिर्फ 32 साल की ही थीं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और उस वीडियो में वैभवी की मौत के बारे में उनके जानकार जेडी मजेठिया ने बताया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा- 'वो हिमाचल अपने होने वाले पति के साथ घूमने गई थीं, उनकी दिसंबर में शादी होने वाली थी। उन्होंने घाटी के एक कर्व पर गाड़ी रोक दी क्योंकि वो एक ट्रक को जाने की जगह दे रहे थे। लेकिन ट्रक जैसे जा रहा है था तो ट्रक से ही गाड़ी को धक्का लग गया और गाड़ी वहीं से ही खाई पर गिर गई। वैभवी ने सीटबेल्ट नहीं पहनी थी। जो कि हैरानी वाली बात है और सीखने वाली भी कि सीटबेल्ट होना जरूरी है। उनके सिर पर चोट आई, इंटरनल ब्लीडिंग हुई और शॉक लगा और यह सब 22 तारीख को हुआ।

वैभवी का आखिरी पोस्ट

वैभवी ने अपने आखिरी पोस्ट में हिमाचल प्रदेश के ट्रिप की खूबसूरत झलक शेयर की थी। अपनी इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने हिमाचल के पहाड़, नदियां, झरने, मंदिर, मॉनेस्ट्री और कई रास्तों का खूबसूरत नजारा दिखाया था। एक्ट्रेस की इस वीडियो से साफ था कि उन्होंने अपने इस ट्रिप को खूब एंजॉय किया था।

वैभवी का करियर

वैभवी उपाध्याय के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस टीवी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के अलावा 'क्या कसूर है अमला का', डिजिटल सीरीज 'प्लीज फाइंड अटैच्ड' और फिल्म 'छपाक' और 'सिटीलाइट्स' में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस गुजराती थिएटर सर्किट में काफी लोकप्रिय नाम थीं।

Read more about: vaibahvi upadhyay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X