इस एक्ट्रेस ने तलाक के लिए मांगे 2 करोड़, ओपन लेटर में कहा मेरी लाइफ कोई सर्कस नहीं
टीवी कपल विवियन डसेना और वाहबिज दोराबजी को अलग हुए लंबा समय बीत गया है। लेकिन अचानक से अब उनकी निजी जिंदगी पर बवाल होना शुरू हो गया है। ऐसी खबर है कि वाहबिज ने तलाक के लिए विवियन डसेना से बतौर एलिमोनी 2 करोड़ रुपए की डिमांड की है। ये खबर आग की तरह फैल गई।
अब इस पर वाहबिज ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर रिएक्शन दिया है। वाहबिज ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि उन लोगों के लिए जिन्हें मेरे तलाक की चिंता है। क्या तुम लोग अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजरे हो जहां लगता हो कि मेरे साथ ऐसा क्यों। आपकी निष्ठा, जिंदगी से लेकर हर चीज सवालों के घेरों में आ गई है। ये सवाल न सिर्फ वो लोग पूछ रहे हो जो आपके करीब है, बल्कि वो भी जिसे आप जानते तक नहीं हैं।

अपने पोस्ट में वाहबिज लिखती हैं, मैं न कहना चुना है। मेरी जिंदगी कोई सर्कस नहीं है। हर सेलिब्रिटी पहले इंसान होता है। मैं एक बेटी, बहन और किसी की दोस्त भी हूं। एक इंसान होने के नाते मेरे भी इमोशन हैं। मेरा भी दिमाग है और मुझे भी दर्द होता है। मैं लगातार मुस्कुराती हूं।
इसका मतलब ये नहीं कि मुझे दर्द नहीं होता। आपको बता दें कि आप ये पूरा पोस्ट वाहबिज के इंस्टाग्रान पर पढ़ सकते हैं। ऐसी खबर है कि विवियन और वाहबिज का तलाक एलिमोनी के कारण रुका हुआ है। वाहबिज ने एक अखबार से बातचीत में कहा था कि एक पत्नी अपने पति से तलाक के बाद पैसे का 20 फीसदी हिस्सा मांग सकती है।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि विवियन को टीवी का शाहरुख कहा जाता है। इतना ही नहीं वह एशिया के सुपर सेक्सी मैन में भी टॅाप 10 में शामिल हैं...जी हां,यहां देखिए विवियन की अनदेखी तस्वीरें और दिलचस्प जानकारी...


Click it and Unblock the Notifications