Vahbiz Dorabjee- 'भैंस हैं..' बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं हसीना का फूटा गुस्सा, ऐसे लगाई लताड़!

vahbiz dorabjee

बॉडी शेमिंग के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं और ये काफी भद्दा होता है। कुछ लोग चुपचाप कमेंट्स को सुन लेते हैं तो कुछ लोग मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटते। इस वक्त मशहूर टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने ट्रोलर को लताड़ लगाई है और इसके बाद उनका कमेंट काफी चर्चा में है।

बता दें कि इस दौरान उनको 'भैंस' बोला गया गया था। दरअसल वाहबिज ने बार्बी पर एक वीडियो बनाया था जिसके बाद लोग उनको बुरा भला कह रहे थे। इस वीडियो की बात करें तो वाहबिज झूमती हुई नजर आ रही थीं और बार्बी बार्बी की आवाज आ रही थी जिसपर वो रिएक्ट कर रही थीं।

इस दौरान एक यूजर ने लिखा था, ''बार्बी नहीं भैंस।'' इसके बाद वाहबिज भड़क गईं और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा था, "मुझे अपने बार्बी वाले वीडियो पर इतने तीखे कमेंट्स देखकर निराशा हुई। कुछ लोग लिख रहे हैं कि वह बार्बी नहीं बल्कि भैंस है... पहली बार देखी ऐसी बार्बी और इस तरह के कई कमेंट्स आये।

यह बहुत शर्मनाक है कि आज भी लड़कियों से अपेक्षा की जाती है कि वे समाज को खुश करने के लिए पहुंच से बाहर स्टैंडर्ड्स को बनाए रखें, लेकिन वक्त बदल रहा है और मैं स्टीरियोटाइप्स फॉलो करने से इनकार करती हूं।" इसके बाद उनको लेकर बातें की जा रही हैं और लोग उनके समर्थन में भी आ रहे हैं।

वाहबिज ने इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को भी साझा किया है और लिखा है कि सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। आपको बता दें कि वाहबिज ने साल 2010 में टीवी सीरियल प्यार की एक कहानी से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सरस्वतिचंद्र, बहू हमारी रजनीकांत, मधुबाला-एक इश्क, एक जूनून में नजर आई थीं।' हालांकि इस वक्त वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: vahbiz dorabjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X