गैर मर्द के साथ सिंदूर सिंदूर खेलती नजर आईं 'वड़ा पाव गर्ल', धोखेबाजी के आरोपों के बीच वीडियो हुआ वायरल
Chandrika Dixit video with other man: बिग बॉस फेम चंद्रिका दीक्षित और उनके पति के बीच ठना ठनी चल रही है और इस दौरान एक के बाद एक कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित के पति ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उनका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। यही आरोप चंद्रिका ने अपने पति पर लगाया था कि वो किसी महिला से बात करते हैं।
लेकिन अब चंद्रिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी गैर मर्द के साथ कुछ ऐसा कर रही हैं कि लोगों को यकीन हो गया है कि दाल में कुछ काला है। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर सामने आकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सिंदूर से लगाया टीका...
वड़ा पाव गर्ल इस वीडियो में किसी और शख्स के साथ नजर आ रही हैं। ये एक रील है जिसमें पैडमैन फिल्म का गाना बज रहा है। ये गाना आम तौर पर पति अपनी पत्नी के लिए गाता है। 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं' इस गाने पर आप देख सकते हैं कि चंद्रिका दीक्षित अपना सिंदूर दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। लड़का क्या करता है कि वो चंद्रिका के मांग के सिंदूर को अपनी उंगली में लेता है और अपने माथे पर टीका लगा लेता है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और चंद्रिका के पति के आरोपों को सही मान रहे हैं। हालांकि ये पहला वीडियो नहीं है जिसमें चंद्रिका के साथ ये व्यक्ति नजर आया है बल्कि वो कई वीडियो में एक साथ दिख चुके हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''नया शादी मुबारक हो और नया पति भी।'' एक ने लिखा, ''अच्छा है ये भी।'' एक ने लिखा, ''अब ये क्या सीन है।'' एक ने लिखा, ''वड़ा पाव बनते-बनते, खिचड़ी भी पक गई।'' एक ने लिखा, ''लोग महज़ चंद व्यूज लिए किस हद तक गिर सकते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











