Chandrika Dixit ने पति Yugam Gera संग फेमस होने के लिए किया ड्रामा? एक वीडियो ने लोगों का पारा किया हाई!

Chandrika Dixit Viral Video: बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुई वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अभी के वक्त में सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। चंद्रिका अपने पति युगम गेरा के साथ में काफी लंबे समय से विवादों की वजह से भी चर्चा में थी। इसी बीच उनका नाम उनके करीबी दोस्त सैफी से भी जोड़ दिया गया था। चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया था और अपने पति की चैट और तस्वीरों को भी लीक कर दिया था। लेकिन अब इसी बीच कहानी एक नए मोड़ पर आकर रुक गई है। हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम के साथ में एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि दोनों के बीच की साड़ी कड़वाहट खत्म हो चुकी है।

Chandrika Dixit

चंद्रिका दीक्षित का वीडियो हुआ वायरल

चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो शेयर किया और इसमें उनके पति युगम गेरा भी उनके साथ में नजर आए। दोनों के बीच में प्यार मोहब्बत देखकर अब हर कोई हैरान होता हुआ देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में दोनों तालियां बजाते हुए देखे गए। इसके बाद युगम गेरा कहते हैं कि "मजा आ गया कसम से, रायता फैल गया है और अब यह रायता समेटेगा कौन।"

इसके बाद में वह खुद ही अपना नाम लेते हैं और फिर चंद्रिका दीक्षित कहती है कि "सबसे पहले तो आप लोगों का यही सवाल है कि युगम गेरा और चंद्रिका एकदम से साथ में कैसे आ गए। लेकिन एकदम से कुछ भी नहीं हुआ है।"

इसी वीडियो में एक वीडियो का क्लिप दोनों ने दिखाया और इसमें दोनों दो शख्स के सामने बैठे हुए नजर आए। वह दोनों को समझाते हुए देखे गए। इस वीडियो के बाद में और चंद्रिका और युगम कहते हैं कि "यह वीडियो 8 मार्च का है और यह उसी दिन अपलोड हो जाती लेकिन दिक्कत थी कि हमारा मुद्दा तो बहुत पीछे ही रह गया।"

इस पर कहती है कि "एक अलग ही मुद्दा हिंदू मुस्लिम का उठ गया था। हमको ऐसा नहीं लगा कि पर्सनल चीज यहां पर डालनी चाहिए। हमसे एक गलती हो गई की लड़ाई की वीडियो डाल दी थी और उस पर बहुत ज्यादा मुद्दा बन गया था।" इसी वीडियो में चंद्रिका दीक्षित रहती है कि यह तो बहुत बड़ी गलती कर दी है और एक्सपोज हो गए।

जमकर ट्रोल हुईं चंद्रिका दीक्षित

इसके बाद में चंद्रिका दीक्षित बताती है कि कैसे मसूरी का उनका एक वीडियो उठाया गया और उसको चंद्रिका हुई एक्सपोज नाम से वायरल किया गया। चंद्रिका दीक्षित रहती है कि छोटे से लेकर बड़े क्रिएटर भी उनके पीछे पड़ गए हैं। वह बताती है कि किस तरीके से एक क्रिएटर ने उनको युगम और सैफी को शूट के लिए बुलाया। फिर इस वीडियो का बीटीएस बनाकर हमें एक्सपोज के नाम से वायरल किया जा रहा है।

Read more about: chandrika dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X