सही निकला पति का शक, 'वड़ा पाव गर्ल' ने बाहों में भरकर मिस्ट्री मैन को किया प्रपोज? भयंकर तरीके से ट्रोल

Vada Pav Girl Proposed Mystery Man: चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल, एक ऐसा नाम कि इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है। पति ने चंद्रिका पर बेवफाई के आरोप लगाए थे। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चंद्रिका एक गैर मर्द के साथ दिखाई दे रही हैं।

Vada Pav Girl

वेलेंटाइन डे से पहले वो किसी को प्रपोज करती हुई नजर रहीं है जिसके बाद लोग हैरान हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये मिस्ट्री मैन कौन हैं और किसके साथ चंद्रिका रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि चंद्रिका दीक्षित उनको थ्री-मैजिकल वर्ड 'आई लव यू' कहती नजर आ रही हैं।

कैसा है वीडियो?

वड़ा पाव गर्ल ने इस वीडियो को खुद ही साझा किया है। हालांकि इस शख्स का नाम तो किसी को नहीं पता लेकिन लुक देखकर साफ समझ में आ रहा है कि वो एक सरदार जी हैं। वायरल वीडियो में चंद्रिका कहती हैं, 'तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता।' मिस्ट्री मैन ने पूछा, 'तैनु कदे प्यार हो गया, ते कदे नाल होया?'

चंद्रिका ने जवाब दिया, 'तुमसे।' सरदार जी पूछते हैं, 'सच्ची?' तो वड़ा पाव गर्ल कहती हैं, 'आई लव यू।' फिर दोनों एक-दूसरे को अपनी बाहों में भर लेते हैं। इस पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन्स दिए हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

चंद्रिका दीक्षित की इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''गाली देने वाले लाइक करें।'' एक ने लिखा, ''बहन तू वड़ा पाव ही बेंच।'' एक ने लिखा, ''मुझे तो फिर भी कुछ समझ नहीं आया।'' एक ने लिखा, ''नाटक आगे को फिर चलेगा।'' एक ने लिखा, ''फर्जी खेल।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वड़ा पाव गर्ल का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: vada pav girl viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X