चंद्रिका दीक्षित का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, पति पर लगाए आरोप, बोलीं- उसका 2-2 महिलाओं के साथ है अफेयर...
Chandrika dixit Reveal Husband's Affairs: वड़ा पाव गर्ल यानी कि चंद्रिका दीक्षित आए दिनों सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि चंद्रिका की शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ती नजर आ रही है। हाल ही में चंद्रिका ने यह दावा किया है कि वह लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही हैं। क्यों क्योंकि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया। रोते-रोते चंद्रिका अपना दर्द सुनाती हैं। चलिए जानते हैं पूरा मामला कि आखिर चंद्रिका ने क्या और क्यों लगाए पति पर आरोप।

वड़ा पाव गर्ल ने पति पर लगाए आरोप
दरअसल सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित अपने पति पर गंभीर आरोप लगाती नजर आती हैं। चंद्रिका कहती हैं कि उनके पति युगम ने उन्हें धोखा दिया है। उनके पति युगम के एक नहीं बल्कि दो-दो महिलाओं के साथ अफेयर चल रहे हैं। इसपर सिद्धार्थ ने चंद्रिका से पूछा कि उन्हें अपने पति के दो अफेयर्स के बारे में कैसे पता चला ? इसपर चंद्रिका कहती हैं कि उसने खुद ही मुझे बताया कि उसके दो अफेयर्स हैं। मुझे नहीं पता कि उसने गुस्से में बोला या कैसे बोला।
वो दो-दो महिलाओं के साथ अय्याशी काट रहा है
उसने मुझसे कहा था कि मैं तो दो-दो महिलाओं के साथ अय्याशी काट रहा हूं। तो छोड़ मुझे छोड़ती क्यों नहीं ? मैं बस तुझसे अलग होना चाहता हूं। इसके बाद चंद्रिका फूट-फूट कर रोने लगती हैं और फिर कहती हैं कि मुझे लगता था कि मैं उसकी बाइक के पीछे बैठने वाली इकलौती बंदी थी। चंद्रिका आगे कहती हैं कि मैं ये नहीं कहूंगी कि वो मेरा प्यार था। वो अभी भी मेरा प्यार है पर वो दूसरी लड़कियों को कहता है कि तुम समझो कि मेरी किस कंडीशन में शादी हुई है। तुम्हें बताऊंगा चलो मिलते हैं। आपको बता दें कि चंद्रिका दीक्षित भी इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं इन दिनों उनका नाम सैफी नाम के लड़के साथ जोड़ा जा रहा है। वह अकसर सैफी के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर करती हैं जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











