पड़ा पाव गर्ल ने पति पर लगाए धोखा देने के आरोप, युगम गेरा ने भी तोड़ी चुप्पी, चंद्रिका दीक्षित का भी है अफेयर!
Vada Pav Girl Extra Marital Affair: बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली मशहूर वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को भला कौन नहीं जानता है। बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि उनका उनके पति के साथ रिश्ता कुछ खास नहीं चल रहा है।

कुछ वीडियोज सामने आए थे जिनमें पता चला था कि दोनों का भयंकर झगड़ा हो रहा है। लेकिन अब कुछ ऐसे गंभीर आरोप चंद्रिका ने अपने पति पर लगाए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। उनका कहना है कि उनके पति युगम गेरा उनको धोखा दे रहे हैं। वड़ा पाव गर्ल ने उनपर बेवफाई करने का आरोप लगाया है।
चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति को लेकर कुछ चैट्स भी दिखाईं और कहा कि वो किसी दूसरी महिला बातें करते हैं। लेकिन इन आरोपों के बीच युगम गेरा भी शांत नहीं रहे और उन्होने भी चंद्रिका पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
चंद्रिका दीक्षित पर पति का आरोप
युगम गेरा का कहना है कि उनके पास पूरे सुबूत हैं और कि वो किसी और मर्द से बात करती हैं। युगम का कहना है, "तुम जिसके साथ चाहो घूम सकती हो, अपने नए प्रेमी के साथ या जिसके साथ भी, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।" इसके अलावा एक आदमी के साथ उन्होने अपनी पत्नी का वीडियो पोस्ट कर सवाल पूछा कि 'ये आदमी कौन है?' इसके बाद बवाल मचा हुआ है। इस पूरे मामले में चंद्रिका ने भी अपनी बातें रखते हुए पति को पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है।
चंद्रिका दीक्षित ने साझा किया ऐसा वीडियो
वड़ा पाव गर्ल ने पति पर आरोप लगाए और कहा, "आप झगड़े और बहस दिखा रहे हैं, हमारे झगड़े और बहस। क्या आपको पता है कि मैं पिछले दो महीनों से क्या-क्या सह रही हूँ? दो महीने से ज़्यादा हो गए हैं। मैं कुछ नहीं बोल रही थी, चुप थी। क्या मुझे इसे दिखाना चाहिए? यह सबूत है। मैं काम कर रही हूँ, बच्चों की देखभाल कर रही हूँ, घर संभाल रही हूँ, सब कुछ संभाल रही हूँ। आप बस उठे और फैसला कर लिया। किसी से पूछा? वह लड़की कौन है जो दिन भर आपके आस-पास घूमती रहती है। 'मेरा पति, मेरा प्यार, मेरा घर, मेरा यह, मेरा वह'।"
इस तरह से दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। देखने वाली बात होगी ये मामला कहां जाकर खत्म होता है।


Click it and Unblock the Notifications











