'इनके बिना नहीं रह सकती..' बिना तलाक Vada Pav गर्ल ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ किया शादी का ऐलान, भड़क गए लोग
Chandrika Dixit Marriage with Muslim BF: वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित और उनके पति के बीच कई महीनों से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। पति के आरोपों पर चंद्रिका ने कहा था कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं लेकिन किसी के साथ वीडियो बनाने को लेकर उनके पति शक करते हैं।

लेकिन अब चंद्रिका दीक्षित के पति का शक सही निकला है क्योंकि वड़ा पाव गर्ल ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है।
उनका कहना है कि जब मोनालिसा और फरमान शादी कर सकते हैं, कनिका और शाकिब शादी कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते हैं। इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
Chandrika Dixit Marriage: मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी वड़ा पाव गर्ल
चंद्रिका दीक्षित के पति का नाम युगम गेरा है जो कि काफी समय से उनपर आरोप लगाते रहे हैं। इस वीडियो ने सबकुछ आईने की तरह साफ कर दिया है। सैफी के साथ नजर आ रही वड़ा पाव गर्ल ने कहा, ''तो फाइनली हम लोग भी शादी कर रहे हैं। कनिका और शाकिब शादी कर सकते हैं, फरमान और मोनालिसा शादी कर सकते हैं तो हम लोग क्यों नहीं।'' सैफी कहता है, ''देखो भाई एक बात बताऊं कि ये मेरे बिना नहीं रह सकती है और मैं भी इसके बिना नहीं रह सकता। हमने सोचा कि अब बस हो गया यार कोई कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ेगा। आगे इनविटेशन वीडियो दे रहा हूं।''
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन भी देखने लायक हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हमको क्या करना है तुम्हारी शादी से।'' एक ने लिखा, ''जियो मरो दुनिया वालों को फर्क पड़ने वाला है।'' एक ने लिखा, ''सब झूट है सब मजे के लिए है देख लेना एक दिन तलक हो जायेगा।'' एक ने लिखा, ''सही बात है, जब वो सब हलाला करा सकती है तो तुम क्यों नहीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















