सिंदूर लगवाया.. KISS करवाया.. फिर किमती तोहफा लेकर पति के पास लौटी वड़ा पाव गर्ल, भड़के लोग
Vada Pav Girl Video: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अब अपने वड़ा पाव के बजाय रिलेशनशिप को लेकर काफी विवादों में घिरी रहती हैं। पति युगम गेरा के साथ बुरी तरह लड़ाईयां और गंदे आरोप लगाने के बाद अब एक बार सारे गिले शिकवे भुलाकर पति ही बाहों में वापसी कर ली है।

चंद्रिका-युगम का बेडरूम रोमांस
इसे लेकर नेटिजंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में चंद्रिका पति युगम गेरा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरते हैं और फिर उनके माथे पर चूमते हैं। इतना ही नहीं युगम ने चंद्रिका को कीमती ज्वैलरी भी तोहफे में दी है।
सिंदूर लगाकर चूमा माथा
चंद्रिका दीक्षित ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह बेडरूम में बैठी तैयार हो रही हैं। हाथ में सिंदूर दानी पकड़ी है। जैसे ही वह सिंदूर लगाने वाली होती हैं, युगम गेरा आते हैं और चंद्रिका की मांग में अपने हाथों से सिंदूर लगाते हैं। फिर उनके माथे को चूमते हैं।
कमेंट में भड़के लोग
चंद्रिका और युगम के इस वीडियो को नेटिजंस ड्रामा बता रहे हैं और उनकी लड़ाई को लाइमलाइट की भूख। कमेंट सेक्शन में लोग चंद्रिका और युगम को काफी भला बुरा सुना रहे हैं।
युगम चंद्रिका की लड़ाई
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मालूम हो कि कुछ महीने पहले 'वडा पाव गर्ल' ने पति युगम गेरा पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खूब भड़कती नजर आई थीं। वह फिर 'मिस्ट्री मैन' के साथ रहने लगी थीं। उसके साथ शादी और रोमांस के वीडियोज भी शेयर किए। यहां तक कि ईद पर बुर्का पहनकर सैफी के साथ वीडियो भी शेयर किया था, जिससे यूजर्स को लगा कि वह उसे डेट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications