शादीशुदा हैं उतरन की इच्छा

हाल ही में यह खबर मीडिया को मिली है कि उन्होंने गुपचुप शादी रचाई थी, लेकिन इसके बारे में किसी को खबर भी नहीं होने दिया। खबर है कि उन्होंने अब तक कानूनतौर पर शादी नहीं की है। बल्कि गंधर्व विवाह की तरह ही बस शादी कर ली है। दोनों के परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने अपनी शादी की बात छुपा कर रखी।
खबर है कि उन्होंने सुपरवाइजिंग निर्माता महेश कुमार जयसवाल से दो साल पहले शादी की थी। उस वक्त टीना अपने शो कोई आने को है से दर्शकों के सामने आयी थी और शो काफी हिट रहा था। उसके बाद उन्हें उतरन में काम करने का मौका मिल गया। इसलिए उन्होंने अपनी शादी को छुपाये रखा, लेकिन हाल ही में यह खबर मीडिया को तब मिली जब टीना की मम्मी से टीना को महेश से दूर करने की कोशिश की और दोनों में लड़ाई शुरू हो गयी।
गहमागहमी की वजह से ही मीडिया तक यह खबर पहुंच गयी। चूंकि महेश ने अपनी नौकरी छोड़ दी है और अब वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत कर रहे हैं। टीना की मम्मी नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी का हाथ किसी ऐसे व्यक्ति को दें जो पूरी तरह सेटल नहीं हैं। जबकि टीना का दिल अब भी महेश पर ही टिका है और वे दोनों तो कई बार तसवीरों में भी साथ नजर आयेंगे। अब आगे देखें इस शादी का अंजाम क्या होता है। पढ़ें- टेलीविजन जगत की खबरें।


Click it and Unblock the Notifications











