..................... Uttaran fame iccha aka Sparsh Khanchandani is now 22 years old and her latest pictures - Hindi Filmibeat

'उतरन' की छोटी इच्छा अब हो गई हैं बेहद ग्लैमरस, 22 साल की स्पर्श का सामने आया लेटेस्ट लुक

Sparsh Khanchandani

कलर्स टीवी पर प्रसारित किए गए सीरियल 'उतरन' को लोगों द्वारा काफी प्यार मिला। इस शो में हर कैरेक्टर को लोगों का खूब भरपूर प्यार मिला। लेकिन सबसे ज्यादा चौकी छोटी इच्छा और तपस्या की मासूमियत पर लोग अपना दिल हार बैठे। अब शो की नन्ही सी इच्छा भी काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी है और उनकी उम्र 22 साल हो चुकी है। छोटी सी इच्छा का कई साल बाद ट्रांसफॉरमेशन देख लोगों को भी हैरानी हो रही है। बता दे की इच्छा का किरदार स्पर्श खानचंदानी ने निभाया था। जो कि अब बेहद ही खूबसूरत हो गई है।

स्पर्श ने सीरियल्स के साथ फिल्मों में भी किया काम

स्पर्श खानचंदानी ने बताओ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 'उतरन' में इच्छा का किरदार निभाया। इतना ही नहीं दर्शकों द्वारा भी उन्हें खूब प्यार मिला। इस शो में नजर आने के बाद उन्हें कई सारे ऑफ अभी मिल गए थे। 2008 में उत्तरण सीरियल कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया था। इस शो में काम करने के बाद में इस वर्ष में गुलाल, सीआईडी, परवरिश और रियलिटी शो नच के दिखा जैसे शोज में काम किया। बाद में स्पर्श को फिल्म मीना: हाफ द स्काई में भी देखा गया। एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस भी काफी जबरदस्त थी। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने जीआर8 यंग अचीवर्स अवार्ड और आईटीए जैसे अवार्ड भी अपने नाम किए।

अचानक टीवी दुनिया से हुई गायब

स्पर्श टीवी की दुनिया से एकदम गायब ही हो गई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव नजर आती है। कई बार वह अपनी लाइफ से जुड़ी हुई चीजों को भी शेयर करती हुई देखी जाती है। इतना ही नहीं उनके फैंस उनसे जुड़ी हुई हर एक अपडेट के लिए बेकरार रहते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं।

स्पर्श में एक्टिंग से ज्यादा पढ़ाई को दी तवज्जो

इसी के साथ साथ आपको बता दें कि इस पर से खानचंदानी ने आखिरी बार विक्रम बेताल की रहस्य गाथा सीरियल में काम किया था। इस सीरियल के खत्म होने के बाद वह सालों तक टीवी से दूर रही। दरअसल उस वक्त वह अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस कर रही थी और इसीलिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले लिया था। वह एक्टिंग से ज्यादा जरूरी अपनी पढ़ाई को समझती है और इसीलिए वह पढ़ लिखकर कुछ बनकर दिखाना चाहती हैं।

Read more about: uttaran sparsh khanchandani iccha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X