उत्तर रामायण का ग्रांड फिनाले - आंसुओं के साथ राम - सीता की विदाई, देखिए रिएक्शन
रामायण का आखिरी एपिसोड, जहां लव कुश के गाने के साथ पूरी रामायण की कथा सुनाई गई और इसके बाद सीता माता धरती में समा गई। लोगों ने काफी भावुक होकर ये एपिसोड देखा और अपने रिएक्शन दिए।
इस एपिसोड में जहां लव और कुश, श्रीराम को बताते हैं कि प्रभु श्रीराम ही उनके पिता हैं वहीं माता सीता, वापस धरती की कोख में समा जाती हैं। लोग ये सीन देखकर बहुत इमोशनल हुआ।

गौरतलब है कि उत्तर रामायण, 1989 में बनी थी। इस दौरान, रामानंद सागर पर काफी केस चल रहे थे और वो सेट पर बहुत कम आ पाते थे। इस सीरियल की शूटिंग उनके बेटों ने पूरी की थी।
वहीं अब लोग एक बार फिर से ये सीरियल देखकर काफी खुश हुए। वैसे भी रामायण के आखिरी एपिसोड के बाद अब लोग वैसा ही खालीपन महसूस कर रहे हैं जैसे अपने फेवरिट सीरियल के बंद होने के बाद करते हैं। यहां देखिए लोगों के रिएक्शन


Click it and Unblock the Notifications












