अबला नहीं बनीं ऊर्वशी इसलिए जीतीं बिग बॉस 6
ऊर्वशी ने कहा कि वो स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं इसलिए उन्होंने बिग बॉस 6 जीता। साथ ही ऊर्वशी ने ये भी कहा कि जब सलमान खान फिल्मों में काम कर सकते हैं तो वो क्यों नहीं? जब बिग बॉस 6 जीतकर ऊर्वशी बाहर आईं तो उन्होंने कहा था कि हमेशा हम लोगों को बोला जाता है टीवी एक्टर, टीवी एक्टर आखिर टीवी एक्टर कहलाने में बुराई क्या है? आखिरकार टीवी हमारी रोजी रोटी है। तो उस वक्त सलमान खान ने भी ऊर्वशी की इस बात का समर्थन किया था।
ऊर्वशी ढोलकिया को बधाई देते हुए ट्विटर यूजर अकिल बख्शी ने ट्वीट किया ऊर्वशी ढोलकिया का एक बहुत ही मुश्किल भरा पास्ट था लेकनि एक बार भी उन्होंने इस बारे में शो के दौरान बात नहीं की। यही एक बात है जो मुझे बहुत पसंद है। पीयूष बंसल ने ट्वीट किया जैसा कि 2 महीने पहले ही बताया जा चुका था बिग बॉस की ट्रॉफी ऊर्वशी को ही मिली। आसमा ने ट्वीट किया बिग बॉस 6 खत्म हो गया। ऊर्वशी को बिग बॉस की टॉफी मिलीष बिग बॉस आई लव यू। अलग छे का खुशी भरा अंत। मुझे ये शो बहुत पसंद है मैं इसे बहुत मिस करुंगी। साथ हा बिग बॉस की इस सा की कंटस्टेंट रह चुकी आशका गोरड़िया ने भी ट्वीट किया बधाई हो ऊर्वशी। टेलीवीजन एक्टर ने एक बार फिर से जीता बिग बॉस। इमाम सिद्दीकी को शायद अब ये पता चल जाएगा कि टेलीविजन एक्टर भी इज्ज्त होती है।


Click it and Unblock the Notifications
