..................... Urvashi Dholakia says Bigg Boss 6 was better than Bigg Boss 7 - Hindi Filmibeat

पहले का बिग बॉस अच्छा था, अब तो बहुत गंदगी मच गयी है- ऊर्वशी

Urvashi Dholakiya says Bigg Boss 6 was better than Bigg Boss 7
बिग बॉस सीरीज जैसे जैसे आगे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे इस शो में झगड़े और गाली गलौज बढ़ती जा रही है। हालांकि ये एक पारिवारिक शो है जिसे परिवार के लिए बनाया गया था लेकिन आज इस शो को अपने परिवार के साथ देखने में कई बार लोग हिचकिचाते हैं। ऊर्वशी ढोलकिया जो कि बिग बॉस 6 की विनर रह चुकी हैं का कहना है कि बिग बॉस का शो बहुत ही गंदा हो चुका है। ऊर्वशी ने कहा कि मेरे समय में जो बिग बॉस था वो अब बहुत ही बदल चुका है। दोनों सीजन में जमीन आसमान का अंतर है। पहले तो सिर्फ पार्टिसपेंट्स में ही आपस मे झगड़ा होता था लेकिन अब तो बिग बॉस के होस्ट सलमान को भी इन झगड़ों में शामिल कर लिया गया है।

ऊर्वशी ढ़ोलकिया हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में नज़र आईं और उन्होंने कहा कि क्या आप लोगों को बिग बॉस 6 और बिग बॉस 7 में फर्क नहीं दिखाई देता। दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। शो देखते हुए मैं अक्सर ये सोचने पर मजबूर हो जाती हूं कि इस बार हो क्या रहा है। लेकिन एक बात मैं जरुर कहूंगी कि मुझे अपने सीजन का बिग बॉस का घर बेहद पसंद था। अब तो ये बहुत ही बेकार हो गया है। ऊर्वशी का इशारा था बिग बॉस के घर में हो रहे लगातार झगड़ों और गाली गलौज से।

ऊर्वशी ने ये भी कहा कि उनका फेवरेट कंटस्टेंट एंडी है। उन्हें ही बिग बॉस 7 जीतना चाहिए। इस बार के सीजन में तो सलमान खान को भी प्रतिभागियों ने कह दिया कि वो अपने करीबी कंटस्टेंट्स का साइड ले रहे हैं। सलमान खान ने हालांकि इसपर काफी नारजागी जताई और कहा कि वो अब अगली बार से बिग बॉस करेंगे ही नहीं। अगर लोग उनके बारे में ऐसा सोचते हैं तो उन्हें भी बिग बॉस करने का कोई शौक नहीं है। सलमान ने अपनी तरफ से कई बार ये बात कही है कि अगले सीजन के होस्ट सलमान नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X