ट्विटर पर आज का ट्रेंड ऊर्वशी ढोलकिया

अपेक्षा ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है "इमाम पर ऊर्वशी की जीत इस्लाम पर हिन्दुत्व की जीत है।" एसकेटी ने ट्वीट किया "बधाई हो ऊर्वशी ढ़ोलकिया को वो बिग बॉस 6 की विजेता बनने के लायक हैं।" ऊर्वशी ने बिग बॉस 6 को जीतने के बाद कहा कि उन्हें लग रहा था कि इमाम या फिर डेलनाज शो की विजेता होंगी लेकिन जब उन्हें शो का विजेता घोषित किया गया तो वो शॉक्ड हो गयीं। ऊर्वशी ने कहा कि वो ईनाम में मिले 50 लाख रुपये अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगी।
ट्विटर पर लोग ऊर्वशी के जीतने पर अपनी अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि ऊर्वशी के जीतने में नयी बात क्या है? वो वैसे भी इतनी मशहूर हैं और उनकी फैन फोलोइंग भी इतनी ज्यादा है कि उनका जीतना तो लगभग तय था शुरु से ही। फिल्हाल ऊर्वशी के बिग बॉस जीतने के बाद अधिकतर लोग काफी खुश हैं। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि ऊर्वशी इमाम को पीछे छोड़कर शो को जीती हैं। इमाम को शो का सेकेंड विनर घोषित किया गया और उन्हें 10 लाख का ईनाम मिला।


Click it and Unblock the Notifications