निकेतन और मेरे बीच सिर्फ दोस्ती: ऊर्वशी

बिग बॉस के फिनालो एपिसोड में इमरान हाशमी अपनी फिल्म एक थी डायन और उनके साथ प्रभु देवा और रेमो डिसूजा अपनी फिल्म एबीसीडी- एनीबडी कैन डांस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी आए थे। जब सलमान ने इमरान से पूछा कि उनकी फेवरेट कंटस्टेंट कौन हैं और वो किसे चाहत हैं कि वो बिग बॉस जीते तो इमरान हाशमी ने बताया कि उन्हें लगता है कि ऊर्वशी बिग बॉस जीतेंगी क्योंकि वो सबकी फेवरेट हैं। इमरान हाशमी की फेवरेट भी ऊर्वशी ही थी और आखिरकार ऊर्वषी ही बिग बॉस सीजन 6 की विजेता बनीं। ऊर्वशी के जीतते ही बिग बॉस के सभी कंटस्टेंट खुश हो गये क्योंकि सभी चाहते थे कि ऊर्वषी ही जीतें हालांकि सपना और कुछ और कंटस्टेंट ने ये भी कहा कि वो इमाम को जिताना चाहते हैं।
फिनाले के समय घर में सिर्फ चार सदस्य थे निकेतन, सना, इमाम और ऊर्वशी। सबसे पहले सबसे कम वोट पाने वाले निकेतन को घर से बाहर निकाला गया। फिर सना और फिर सलमान ने खुद बिग बॉस के घर में जाकर ऊर्वशी और इमाम को घर से बाहर ले कर आए। बाहर आने के बाद सलमान ने विजेता का नाम घोषित किया। ऊर्वशी को 50 लाख का इनाम मिला और इमाम को 10 लाख रुपये मिले। ऊर्वशी से जब पूछा गया कि वो इन पैसों का क्या करेंगी तो उन्होंने कहा कि वो ये पैसे अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगी क्योंकि वो उनके लिए उनके बच्चों का भविष्य ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। घर के सभी सदस्यों नें उर्वशी को उनकी इस जीत पर ढ़ेरों बधाइयां दीं।


Click it and Unblock the Notifications











