..................... Urvashi Dholakia superbold photo of smoking cigarette gone viral on internet Urvashi Dholakia bold - Hindi Filmibeat

Urvashi Dholakia: साड़ी सूट पहनने वाली 'बहू' ने हाथ में उठा ली सिगरेट, दो बच्चों की मां का देखा ये बोल्ड अवतार

Urvashi Dholakia Hot Photos

Urvashi Dholakia Hot Photos: मशहूर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शो में अक्सर निगेटिव रोल निभाने वाली उर्वशी को उनके रोल कोमोलिका से खूब नाम मिला था। यही नहीं, कहा तो यह भी जाता है कि जो रोल उर्वशी ने बतौर कोमोलिका निभाया उस रोल को तो हिना खान भी नहीं निभा पाई थीं। अपने हर रोल को बेहद संजीदगी से करने वाली उर्वशी ढोलकिया असल जिंदगी में काफी बिंदास और बोल्ड हैं और इस बात की गवाही उनका सोशल मीडिया अकाउंट अच्छे से देता है। उर्वशी का हर अंदाज लोगों को खूब भाता है और वो अपने फैंस के लिए आए दिन बेहद दिलचस्प फोटोज शेयर करती रहती हैं।

उर्वशी की बेहद बोल्ड फोटो
उर्वशी ढोलकिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो शेयर कर दी थी, जिसे देखकर उनके फैंस काफी बवालिया हो गए थे। उर्वशी ढोलकिया इस फोटो में साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक एथनिक लुक ले रखा है। उन्होंने हाथ में एक फ्रेम पकड़ा हुआ है और हाथ में दिख रही है सिगरेट, जिसे वो अपने होंठों से लगाए हुए हैं। इस फोटो में उनका मदमस्त अंदाज देखने को मिल रहा है और लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

जीत चुकी हैं 'बिग बॉस'
उर्वशी ढोलकिया के करियर की बात करें तो उन्होंने बहुत से शो में काम किया है, जिसमें- 'कसौटी जिदंगी की, नागिन 6 और चंद्रकांता' जैसे कई सीरियल्स शामिल हैं। इन सबमें, उर्वशी ढोलकिया को सबसे ज्यादा लाइमलाइट कसौटी जिंदगी में कोमोलिका के रोल से मिली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्वशी ढोलकिया सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 6' की विनर भी रह चुकी हैं।

Read more about: urvashi dholakia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X