मां की बोल्ड फोटो पर Urvashi Dholakia के बेटे ने बोली इतनी बड़ी बात- कुछ ग्रुप्स मिले थे

Urvashi Dholakia Trolling:टीवी की कोमोलिका यानी कि उर्वशी ढोलकिया की बिकिनी फोटोज को लेकर उनके बेटे ने पहली दफा अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि उर्वशी ढोलकिया असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड है। फिर चाहे वह बात उनकी खुली सोच की हो या फिर बोल्ड तस्वीरों की। कुछ समय पहले उर्वशी ढोलकिया ने स्ट्रेच मार्क के साथ बैली फैट दिखाते हुए बिकिनी में तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने महिलाओं को खुद को अपनाने की सलाह देते हुए एक मजबूत संदेश दिया। अपनी इन तस्वीरों के कारण उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। ऐसे में उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए उर्वशी ढोलकिया के बेचे क्षितिज ने कहा कि पहले मां की बोल्ड फोटोज पर किए जाने वाले गंदे कमेंट्स से फर्क पड़ता था। अब वह इसे गंभीर नहीं लेते हैं।

मां ने कड़ी मेहनत की है
उन्होंने आगे कहा कि बचपन से मैंने मां को परिवार के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है। मां ने कभी किसी चीज की शिकायत नहीं की। हमें मां ने लग्जरी लाइफ दी। मां ने कभी भी हमें उनपर निर्भर होना नहीं सिखाया है।

मां की बोल्ड फोटे से कोई परेशानी नहीं
हमने भविष्य के लिए मेहनत करना सीखाया है। हम लोगों को मां की जिंदगी जीने के तरीके से कोई परेशानी नहीं है। मां के बोल्ड फोटोज शेयर करने से कोई दिक्कत नहीं है।

हाई स्कूल में मुझे काफी ट्रोल किया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वह आगे कहते हैं कि मुझे सोशल मीडिया पर कुछ ग्रुप्स मिले थे। जो मां को ट्रोल करते थे। मेरे हाई स्कूल में मुझे काफी ट्रोल किया जाता था। मैं अब इस बात पर खुद पर हंसता हूं

उर्वशी ढोलकिया का 43 की उम्र में बोल्ड अंदाज
मैंने इन सभी ट्रोलर्स को नजरअंदाज करना सीख लिया है। आपको बता दें कि उर्वशी ढोलकिया 43 साल की हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में जुड़वा बच्चे को जन्म दिया था। इसके लिए उन्हें दुनिया की बातें भी सुनने को मिली थीं। उर्वशी ने कभी सौतन कभी सहेली, कहीं तो होगा जैसे कई शो से फेम पाया है।


Click it and Unblock the Notifications











