डायन बनीं हसीनाओं को देखकर कांप उठी लोगों की रूह, एक एक्ट्रेस ने तो मचा दी थी खलबली

Urvashi Dholakia

टेलीविजन पर कई सारे ऐसे शोज भी नजर आते हैं जिनमें सास बहू और लवस्टोरी की जगह कुछ ऐसी चीजें दिखाई जाती है जिसे देख हर किसी के मन मे एक अलग ही क्रेज़ उठने लगता है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें हॉरर सीरियल्स देखना काफ़ी पसंद होता है. जिस वजह से टेलीविजन शोज के मेकर्स दर्शकों की पसंद के अनुसार कुछ ऐसे सीरियस बनाते हैं जिनमें भूत प्रेत और चुड़ैल जैसी लुक वाली एक्ट्रेसेस नजर आती हैं. लेकिन आज हम ऐसी हसीनाओं के बारे में बात करेंगे जिन्होंने ऐसे किरदार निभाकर हर किसी का दिल दहला दिया.

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया नहीं वैसे तो कोमोलिका के किरदार में काफी सुर्खियां बटोरी और इतना ही नहीं अब वह अपने हॉट लुक की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने सीरियल चंद्रकांता में डायन का किरदार निभाया जिसे देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था. दर्शकों द्वारा इस रोल को काफी पसंद भी किया गया था.

संगीता घोष

संगीता घोष वैसे तो टेलीविजन की जानी-मानी हस्तियों में से एक मानी जाती हैं और उनकी अदाकारी भी दर्शकों को काफी पसंद आती है. लेकिन उन्होंने सीरियल दिव्य दृष्टि में पिशाचिनी का किरदार निभाया जिसकी इस सीरियल में एक ही आंख दिखाई जाती है.

मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है और अब वह टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखा रही हैं. लेकिन उन्होंने सुपरनैचुरल शॉप डायन में डायन का किरदार निभाकर काफी धमाल मचाया. इतना ही नहीं मोनालिसा के इस सीरियल की टीआरपी भी काफी जबरदस्त गई थी.

श्रीजिता डे

श्रीजीता डे कुछ वक्त पहले बिग बॉस सीजन 16 में भी नजर आई थी और उन्होंने कई सारे टेलिविजन सीरियल्स में काम किया है. लेकिन उन्हें डायन सीरियल में चुड़ैल के किरदार को निभाते हुए देखा गया जो कि काफी भयंकर नजर आया था. कुछ लोगों की तो एक्ट्रेस के इस रोल को देखकर काफी हालत खराब हो गई थी.

सुधा चांद्रन

सुधा चांद्रन टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती है और उन्होंने कई सारे हिट शोध में भी काम किया है. लेकिन आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने नागिन 6 में चुड़ैल का किरदार निभाया. दर्शकों को भी उनका यह नेगेटिव किरदार काफी पसंद आया था.

More from Filmibeat

Read more about: urvashi dholakia sangita ghosh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X