Urvashi Dholakia Photos: थाईलैंड जाकर बोल्डनेस की हद पार कर दी 44 की उर्वशी ढोलकिया ने, तस्वीरें हुईं वायरल
Urvashi Dholakia New Post: एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने हाल ही में अपनी बेहद बोल्ड फोटो शेयर कर दी है, जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। उर्वशी का ये बोल्ड अवतार लोगों को काफी लुभा रहा है।

Urvashi Dholakia New Post: उर्वशी ढोलकिया टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस जल्द ही 44 साल की होने वाली हैं, लेकिन अभी भी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और जब भी वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नई तस्वीर पोस्ट करती हैं तो उनके फैंस भी काफी खुश हो जाते हैं। उर्वशी ढोलकिया आए दिन सोशल मीडिया पर कहर ढाती रहती हैं और एक बार फिर से वो अपने पोस्ट से लोगों के दिलों को बेताब कर रही हैं।
उर्वशी का नया पोस्ट
उर्वशा ढोलकिया इन दिनों थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बोल्ड अवतार में अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की। वह बीच वेकेशन वाइब्स देते हुए शेड्स के साथ ऑरेंज स्विमसूट पहने नजर आईं। इन हॉट फोटोज के साथ उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन दिया है- "लोग मुझे जंगली कहते हैं! .... और मैं इसे बिना किसी खेद के स्वीकार करती हूं।" इस फोटो को शेयर करने के बाद लोग उनके हुस्न की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और अब उर्वशी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
दो बच्चों की मां हैं उर्वशी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, उर्वशी जुड़वां बच्चों की सिंगल मदर हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में शादी की और 17 साल की उम्र में बच्चों को जन्म दिया। वह अपने बेटों के साथ-साथ परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करती हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बच्चों के कितना करीब हैं यह उनकी पोस्ट को देखकर पता लग जाता है।
उर्वशी का करियर
उर्वशी ने श्रीकांत में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। फिर उन्होंने 'घर एक मंदिर', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'कहीं तो होगा' और'कसौटी जिंदगी की' जैसे शो में काम किया। 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का उनका किरदार एक नकारात्मक भूमिका में सबसे अच्छा रोल माना गया है। इस किरदार ने उनकी झोली में कई अवॉर्ड भी किए हैं. एक्टिंग के अलावा, उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस का छठा सीजन भी जीता है। इन दिनों, सोनी सब के शो 'पुष्पा इंपॉसिबल' में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications