16 में शादी.. 17 में जुड़वा बच्चे.. 18 में तलाक.. इस एक्ट्रेस की शकल देखते ही कांप जाते थे लोग

Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया भारतीय टेलीविज़न की एक लोकप्रिय अभिनेत्री है। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिको में काम किया है। जिनमें से 'कसौटी ज़िन्दगी की' और 'बिग बॉस' शामिल है। उर्वशी ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन उन्हें 'कसौटी ज़िन्दगी की' में कोमोलिका के किरदार के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है। उर्वशी ने इस किरदार को इतनी ख़ूबसूरती से निभाया कि वह दर्शकों के दिलों में बस गईं।
शो में उनकी दमदार एंट्री और चेहरे के हाव-भाव वाले क्लोज-अप शॉट्स ने उनके किरदार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। आज भी लोग उन्हें बैकग्राउंड में बजने वाले मशहूर "निका" गाने के साथ याद करते हैं। उर्वशी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि 16 साल बाद भी फैंस कोमोलिका के बारे में बात करते हैं, जिससे उन्हें गर्व महसूस होता है। जहां उर्वशी का प्रोफेशनल जीवन कामयाब रहा, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ चुनौतियों से भरा रहा।
16 साल की उम्र में शादी, 18 साल की उम्र में तलाक
उर्वशी का जन्म 9 जुलाई 1978 को मुंबई, भारत में हुआ था। उर्वशी की निजी ज़िंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। सिर्फ 16 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। इसके एक साल बाद, 17 साल की उम्र में वह दो जुड़वां बेटों, सागर और क्षितिज की मां बनीं। इतनी कम उम्र में दो बच्चों की परवरिश करना आसान नहीं था, लेकिन उर्वशी ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई। हालांकि, उनकी ये खुशी ज़्यादा दिनों तक नहीं रही। शादी के डेढ़ साल बाद ही उनका तलाक़ हो गया।
तलाक के बाद उर्वशी बहुत अकेली पढ़ गई और उन्हें उन्हें अपने बच्चो की परवरिश अकेले करनी पड़ी उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने का फ़ैसला किया।
उर्वशी ढोलकिया की कहानी हमे सिखाती हैं की चाहे जीवन में कितनी ही मुसीबत आ जाए, अगर हिम्मत और लगन से मुश्किलों का सामना करे तो हम उन मुश्किलों को पार कर सकते है। उन्होंने न सिर्फ़ अकेली माँ के रूप में बच्चो को पाला बल्कि एक सफल एक्ट्रेस के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी यह कहानी कई लोगों के लिए मिसाल है।


Click it and Unblock the Notifications















