उर्वशी ढोलकिया बनीं बिग बॉस 6 विजेता
फिलहाल टेलीकास्ट जारी है, लेकिन रिकॉर्डिंग खत्म हो चुकी है और उर्वशी का नाम घोषित कर दिया गया है। बिग बॉस के इस बार चार फाइनलिस्ट थे। उर्वशी के अलावा मॉडल निकेतन मढोक, सना खान और क्रिएटिव डायरेक्टर इमाम सिद्दीकी। इनमें से इमाम और निकेतन के चांस अंत तक बने रहे, लेकिन अंत में परिणाम अचानक पलट गये और उर्वशी ने बाजी मार ली। इस पूरे सीजन में उर्वशी ने हर आस्क में मेच्योर ढंग से काम किये और यही कारण है कि वो बाहर नहीं हुईं।
- बिग बॉस के स्टेज पर प्रमोशन के क्रम में कीसिंग स्टार इमरान हाशमी भी आये। उन्होंने अपने आगामी फिल्म डायन के बारे में बताया। इमरान ने बताया कि उर्वशी को ही जीतना चाहिए।
- कोरियोग्राफर रीमो डिसूजा और प्रभु देवा के बाद फिल्म स्टार तुषार कपूर और एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी बिग बॉस के मंच पर अपने आने वाले टीवी सीरियल का प्रमोशन किया।
इससे पहले सलमान खान ने एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर कोरियोग्राफर रीमो डिसूजा और प्रभु देवा ने मुक्काला मुकाबला गीत पर परफॉर्म किया। उनके अलावा बिग बॉस की कंटेस्टेंट सपना और संपत पाल समेत कई लोगों ने परफॉर्म किया।


Click it and Unblock the Notifications












