..................... Urvashi dholakia gave birth to twin at 17 got divorce at 18 she shared her struggle story - Hindi Filmibeat

17 की उम्र में जुडवां बच्चों को दिया जन्म, तलाक के बाद ऐसे की परवरिश, हसीना ने सुनाई आपबीती

Urvashi Dholakia

Urvashi Dholakia Struggle Story: फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए हर किसी को करनी पड़ती है और कई बार तो लोगों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो कि 17 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी और 18 साल की उम्र में तलाक हो गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं उर्वशी ढोलकिया की।

उर्वशी ढोलकिया टीवी इंडस्ट्री के जाने वाली अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में उन्हें कोमोलिका के किरदार में देखा गया था। इसी किरदार के चलते उर्वशी ढोलकिया में घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई और आज के वक्त में वह अपनी एक्टिंग के चलते भी काफी सुर्खियों में रहती है।

सिद्धार्थ कनन के टॉक शो के दौरान उर्वशी ढोलकिया ने अपने जीवन के कई अनसुने किस्से सुनाए। जब उनसे पूछा गया कि आपकी शादी कितने साल की उम्र में हुई थी? तब अभिनेत्री ने बताया कि 16 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। तब उर्वशी से पूछा गया कि आपकी शादी अरेंज की या फिर लव मैरिज की। तब एक्ट्रेस ने बताया कि अरेंज तो बिल्कुल नहीं थी।

उर्वशी ढोलकिया में इस पर बात करते हुए आगे बताया कि हमारी शादी लव मैरिज थी और उन्हें मैं एक साल से जानती थी। आज से 26 से 27 साल पहले एक साल में ही अंडरस्टैंडिंग हो जाती थी। तब एक्ट्रेस से पूछा गया की 16 साल की उम्र में शादी और 17 की उम्र में दो बच्चों की मां की जिम्मेदारी होना बहुत बड़ी बात है।

तब उर्वशी ढोलकिया ने जवाब देते हुए कहा कि "17 साल की उम्र में मैं दो बच्चों की मां बन गई थी और 18 साल की उम्र मेरा तलाक हो गया था। उस समय मां और पापा ने मेरा बहुत साथ दिया। लेकिन बच्चों की परवरिश के लिए काम तो करना था। इसीलिए मुझे जो भी कम मिलता वह कर लेती। नया-नया कोई इंडस्ट्री में आता है तो परेशानी तो होती है। लड़की होने के नाते कई सारी परेशानियां आई लेकिन मैंने मजबूरी में काम किया।"

Read more about: urvashi dholakia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X