Urvashi Dholakia का गंभीर एक्सीडेंट, स्कूल बस ने मारी जोरदार टक्कर, बुरी खबर !

Urvashi Dholakia Accident:टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनके साथ एक गंभीर हादसा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार उर्वशी ढोलकिया के कार का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी से मीरा रोड स्थित फिल्म स्टूडियो में शूटिंग के लिए जा रही थीं। तभी उनके साथ यह बड़ी घटना हुई है।
उर्वशी की कार के आगे बच्चों की स्कूल की एक बड़ी बस आ गई और दोनों के बीच टक्कर हुई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार उर्वशी ढोलकिया अपने काम को लेकर मीरा रोड शूटिंग के लिए जा रही थीं। मीरा रोड में एक जगह पर शूटिंग हो रही थी। इसी दौरान काशिमीरा में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बन से उर्वशी की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
इस पूरी घटना के दौरान गाड़ी पर धक्का लगा है। लेकिन उर्वशी के साथ कार में मौजूद उनका पूरा स्टाफ पूरी तरह से बच गया है। उर्वशी ने इस पर कहा है कि यह केवल एक घटना है। डॅाक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। याद दिला दें कि उर्वशी ने टीवी जगत में अपना नाम कसौटी जिंदगी की से कमाया। बिग बॅास की भी वह विजेता रही हैं। साथ ही एकता कपूर के नागिन शो से भी उर्वशी ढोलकिया ने अपनी लोकप्रियता को चार चांद लगाया है। उन्होंने नागिन 6 में विलेन की भूमिका निभाई थी।
निजी जिंदगी में केवल 17 साल की उम्र में उर्वशी ने शादी की और फिर उनका तलाक भी हो गया। वह 2 जुड़वा बच्चों की मां हैं। उर्वशी ने कुछ समय तक अनुज सचदेवा को डेट भी किया लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि उर्वशी फिलहाल सिंगल हैं और अपनी बोल्ड फोटो के कारण भी इंटरनेट पर छाई रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications