ज़ी कॉमेडी शो पर ‘रंगीला’ के 26 साल बाद उर्मिला मातोंडकर ने किया यह खुलासा
ज़ी कॉमेडी शो में इस बार रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने आकर अपनी खूबसूरती से जादू बिखेर दिया। शो में मुबीन सौदागर (आमिर खान के रोल में) और गौरव दुबे (जैकी श्रॉफ के रोल में) ने फिल्म रंगीला को लेकर एक स्पूफ एक्ट किया, जिसके बाद उर्मिला ने 'रंगीला रे' टाइटल ट्रैक में आदित्य के एक्सप्रेशन्स और उनके रोल की मिमिक्री की।
जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि आदित्य नारायण ने 1995 में हिट फिल्म 'रंगीला' में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उर्मिला मातोंडकर भी थीं। 26 साल बाद इस फिल्म की यादें ताजा करते हुए इस एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय यंग आदित्य बहुत ही प्यारे थे और उन्होंने उनके साथ फिल्म की शूटिंग करते हुए बढ़िया वक्त गुजारा।

ज़ी कॉमेडी शो में उर्मिला ने बताया, ''फिल्म रंगीला के लिए आदित्य के साथ शूटिंग करना बड़ा मजेदार अनुभव था और उस समय वो बच्चे थे और उन्होंने ज्यादा रीटेक्स नहीं दिए थे। वो बचपन से ही बड़े स्वीट और टैलेंटेड हैं।''जहां उर्मिला के खुलासे और उनकी सरप्राइज़ परफॉर्मेंस आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेंगी। आपको बता दें कि काफी समय से उर्मिला फिल्मों से दूर हैं। काफी समय बाद वो ऐसे किसी शो में नजर आयी हैं।
वहीं इस वीकेंड एपिसोड के दौरान आप ज़ी कॉमेडी शो के सभी कलाकारों के कॉमिक एक्ट्स भी मिस नहीं कर सकते।तो दिल खोलकर हंसने और अपना तनाव दूर भगाने के लिए तैयार हो जाइए! देखिए ज़ी कॉमेडी शो, हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।


Click it and Unblock the Notifications











