..................... 'उर्फी की बहन खुरपी' का मजेदार वीडियो वायरल 'Urfi Ki Behen Khurpi' Funny video goes viral, lehenga out of grass straw! - Hindi Filmibeat

'उर्फी की बहन खुरपी' का मजेदार वीडियो वायरल, घास-फूस का लंहगा पहनकर कर डाला ऐसा कांड!

urfi javed, viral video

आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं और कई काफी मजेदार होते हैँ। इस वक्त एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको उर्फी जावेद की बहन कहकर लोग मजाक बना रहे हैं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबो गरीब कपड़ों और फैशन को लेकर खबरों में रहती हैं।

इसके अलावा कई बार वो बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। वायरल वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है जिसने घास फूस लपेटकर एक ड्रेस बनाई है और उसको पहनकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वो जिस तरह की हरकतें कर रहा है वो काफी अजीब है।

इस वीडियो को देखकर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स करना शुरु कर दिया है। इस लड़के की वीडियो को जिस यूजर ने पोस्ट किया है उसने इसका नाम, खुरपी दिया है। यूजर का कहना है कि 'ये उर्फी की बहन खुरपी' है।

इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''तिनका तिनका जोड़कर एक लहंगा बनाया है उसको तू महंगा बोल रही है।'' एक का कहना है, ''कुछ ज़्यादा ही महँगा लहंगा है भाई, सॉरी भाई।''

एक ने लिखा, ''वैसे खुरपी नाम सही है क्योंकि इसमें जंगल की सारी घास खुरपी से ही निकल कर लहंगा बनाया है सुपर लहंगा है।'' एक ने लिखा, ''यह लहंगा देखकर हंसी नहीं रुक रही है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

हालांकि उर्फी जावेद का ऐसा मजाक बनाया जा रहा है इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। देखने वाली बात होगी इस वीडियो को देखने के बाद वो क्या कहती हैं। उर्फी जावेद हाल ही में अपनी अजीबो गरीब ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल हुईं थीं और कहा जा रहा कि सोशल मीडिया पर इन्होने गंध मचाई हुई है।

Read more about: urfi javed viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X