'पंगा मत लेना, जैकी दा मेरे दोस्त हैं..' Urfi Javed का नया वीडियो वायरल, साथ नजर आए जैकी श्रॉफ!

Urfi Javed Jackie Shroff Video- उर्फी जावेद बेशक काफी ट्रोल हुई हैं लेकिन अब उनको लोग पसंद करने लगे हैं। जिन कपड़ों को पहनकर वो चर्चा में आईं हैं वो अब फैशन बन रहा है और लोग यकीनन उतनी नफरत अब उर्फी से नहीं करते हैं।
यही कारण है कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनको जानते हैं और इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद के साथ दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं जो कि उर्फी के साथ मस्ती कर रहे हैं।
बता दें कि उर्फी जावेद बैठी हुई हैं और जैकी श्रॉफ को उनको छोटा सा पेड़ दे रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो वायरल हो रहा है और लोग दोनों की बातों को काफी पसंद कर रहे हैं।
उर्फी-जैकी में क्या बातचीत हुई?
इस वीडियो में जैकी श्रॉफ कहते हैं, ''उर्फी एक नंबर, समझे क्या अब जैकी दा मेरे दोस्त हैं और अब कोई मेरे पंगा लेगा ना।'' जैकी कहते हैं, ''क्यों कोई तेरे से पंगा लेगा तू पंगे लायक ही नहीं है। तू ये झाड़ उगा अपने बॉडी के ऊपर।'' इसके बाद उर्फी कहती हैं कि वो बहुत जल्दी झाड़ पहनने वाली हैं। इसके बाद ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
वीडियोज पर लोग कई तरह की कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''उर्फी दीदी आप बेहतरीन काम कर रही हैं, इसे जारी रखें।'' एक ने लिखा, ''ऐसे कपड़ो में कितनी अच्छी लगती है उर्फी।'' एक ने लिखा, ''आज तो उर्फी सूट में अच्छी लग रही है।'' एक ने लिखा, ''सदी का सहयोग!'' एक ने लिखा, ''अरे भाई तेरे से कोई पंगा नहीं ले पाएगा।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
आप देखिए जैकी श्रॉफ और उर्फी जावेद का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











