शीला की जवानी पहनकर Urfi Javed निकलीं घर से, धागों से बंघी ड्रेस देखकर लोग पूछने लगे ऐसे सवाल

Urfi Javed Look: एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने नए लुक से लोगों को चौंकाने के लिए पहुंच गई हैं और इस बार तो उन्होंने कहा है कि वो शीला की जवानी पहनकर निकली हैं।

Urfi Javed wore Sheela Ki Jawani for her new look

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद जो पिछले दिनों अपने लुक को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने हाल ही में Dirty Magazine के साथ अपना फोटोशूट करवाया और इस दौरान उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला। इस फोटोशूट के लिए उन्होंने अपने बालों को ही कलर कर लिया था साथ ही अपनी आईब्रो को ब्लीच करवा लिया था। उर्फी का ये लुक मीडिया में आग की तरह वायरल हो गया था लेकिन लगता है उर्फी एक बार फिर अपने फैशन सेंस में लौट आई हैं, हाल ही में उन्हें स्पॉट किया गया और उनके बाल और आईब्रो पहले की ही तरह नजर आ रही थीं।

उर्फी का नया लुक
उर्फी जावेद को हाल ही में स्पॉट किया गया, जिसमें वो ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही थीं। उन्होंने ग्रीन कलर की टॉप और स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें काफी डोरियां नजर आ रही हैं। उर्फी ने अपने लुक को पर्पल कलर की हील्स के साथ कंपलीट किया है। उर्फी जावेद से एक पैपराजी ने सवाल पूछा कि ड्रेस का नाम क्या है, इस पर उर्फी कहती है कि तुम्हारी ड्रेस का नाम क्या है। आगे उर्फी ने कहा कि ड्रेस का नाम क्या होता है, इसका नाम है 'शीला की जवानी'। जब ड्रेस के डिजाइनर का नाम पूछा जाता है तो लोग कहते हैं उर्फी जावेद और वो इस बात पर अपनी हामी भर देती हैं।

उर्फी का स्ट्रगल
बता दें कि उर्फी ने डर्टी मैग्जीन के फोटोशूट कराए हैं। ऐसे में उर्फी के लुक जमकर वायरल हुए। इस दौरान उर्फी ने अपने बचपन को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उर्फी जावेद ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बात की साथ ही उन्होंने बताया की उनका बचपन कितना कठिन गुजरा है। खासतौर पर उर्फी ने इस दौरान अपने पिता से मिलने वाले व्यवहार के बारे में बताकर हर किसी का दिल छलनी कर दिया है।

उर्फी ने आरोप लगाया कि उनके भाई-बहन और यहां तक कि उनकी मां को भी उनके पिता ने गालियां देकर और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 'एक दो बार आत्महत्या का प्रयास' किया। उर्फी जावेद उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं और वो एक सख्त, रूढ़िवादी परिवार में पली बढ़ी है।

More from Filmibeat

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X