..................... Urfi Javed wore saree in abu jani sandeep khosla party actress met Sussanne Khan and hugged her - Hindi Filmibeat

Urfi Javed के कपड़ों पर जिस शख्स ने सुनाई थी खरी-खोटी, उसी की बहन के साथ लिपटकर खिंचवा रही फोटोज

Urfi Javed Photos: उर्फी जावेद हाल ही में सोशलम मीडिया पर अपने नए लुक से कहर ढा रही हैं। हाल ही में वो अबू जानी की पार्टी में पहुंची और वहां जाकर उन्होंने सुजैन खान को गले से लगा लिया।

Urfi Javed wore saree in abu jani sandeep khosla party

Urfi Javed Photos: मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस से लोगों के दिमाग को घुमाती रहती हैं। उनका हर लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में उर्फी का एक लुक और सामने आया जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करने लगे। उर्फी जावेद बीती रात अबू जानी और संदीप खोसला के घर हुई पार्टी में शरीक हुईं और इस पार्टी में जाने के लिए उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी और ऊपर एक ताज भी लगा रखा था। अब इस पार्टी से एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं,जिसमें वो एक ऐसी पर्सनैलिटी के साथ फोटो खिंचवा रही हैं, जिनकी बहन को कुछ समय पहले वो सोशल मीडिया पर लताड़ रही थीं।

सुजैन से गले मिलीं उर्फी
उर्फी जावेद बीते दिन जब लाल साड़ी पहनकर निकलीं तो सोशल मीडिया पर सनसनी सी मच गई। पैपराजी ने जैसे ही उर्फी को देखा वो उनका नाम चिल्लाने लगे। उर्फी जावेद ने हाल ही में पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो कई सेलेब के साथ नजर आ रही हैं और उन्हीं में से एक थीं सुजैन खान। अब आप सोचेंगे कि सुजैन खान के साथ उनका क्या पंगा? पंगा सुजैन के साथ नहीं बल्कि उनकी बहन फराह खान अली के साथ है। इन दोनों को कई बार सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ते हुए देखा गया है।

उर्फी और फराह की लड़ाई
फराह खान अली और उर्फी की लड़ाई उस वक्त सामने आई थी जब फराह ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उर्फी जिस तरह के कपड़े पहनती हैं, उसके लिए उन्हें फटकार लगानी चाहिए। उन्हें लगता है कि लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं, काश उन्हें कोई सच बताता। इसी बात को लेकर उर्फी ने भी खूब बखेड़ा खड़ा कर दिया था और उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन हाल ही में फराह ने उर्फी से सारी दुश्मनी छोड़कर उनके डर्टी फोटोशूट की तस्वीरों को लाइक किया था।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X