Urfi Javed का अनोखा कारनामा, पता नहीं किसका हाथ लपेटकर पहुंच गईं कैमरे के सामने

urfi

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद आए दिन अपने किसी ना किसी लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपना एक ऐसा लुक दिखाया है, जिसे देखने के बाद तो हर कोई अपना माथा ही पकड़ ले।

उर्पी जावेद को हाल ही में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पैंट-टीशर्ट पहनी हुई थी लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वो था कपड़ों को ऊपर लगा हाथ जैसा कुछ आउटफिट। उनके इस लुक ने एक बार फिर से लोगों को हैरान कर दिया है।

इस अनोखे टॉप की खास बात ये थी कि इसपर बने नेल्स पर रेड कलर की नेलपेंट का डिजाइन भी बना हुआ था, जो अलग से चमक रहा था। उर्फी ने अपना ये नया लुक अपने बोल्ड मेकअप और बालों में पोनीटेल बनाकर पूरा किया। उर्फी का ये लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले उर्फी जावेद अपनी इंस्टा स्टोरी की वजह से खबरों में आई थीं। अपनी इंस्टा स्टोरी में जो उन्होंने फोटो लगाई थी, उसमें वो एक लड़की के साथ नजर आ रही हैं और देखकर पहली नजर में आपको यही लगेगा कि वो लड़की के साथ लिपलॉक करती हुईं नजर आ रही हैं। जी हां, उर्फी जावेद ने इस तस्वीर के साथ लिखा, लव या काजोल.. इस लड़की का नाम काजोल है और उर्फी जावेद इनपर प्यार लुटाती हुईं नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद ने हाल ही में 15 अगस्त के मौके पर सलवार सूट में एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसकी काफी ज्यादा तारीफ हुई थी और उनके फैंस कर रहे थे कि उर्फी सुंदर लग रही हैँ। हालांकि कुछ लोगों ने इसपर भी उनका मजाक उड़ाया था और कहा था कि ये कौन है? पहचान नहीं पा रहे क्योंकि ऐसे कपड़ों में कभी देखा नही है।

उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं और हाल ही में उनको बिग बॉस ओटीटी पर देखा गया था। वो घर के अंदर गईं थीं और घर का माहौल काफी ज्यादा शानदार कर दिया था। उर्फी जावेद लगातार काम कर रही हैं और आने वाले समय में वो ऐसे ही रहने वाली हैं।

उर्फी जावेद को 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है। वह करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी दिखाई दी थीं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X