Urfi Javed ने जीत लिया ये रियलिटी शो? Raj Kundra और Sudhanshu Pandey जैसे सेलेब्स को दी पटखनी!

Urfi Javed

Urfi Javed Wins Reality Show: अमेजन प्राइम का शो 'द ट्रेटर्स' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है। शो में मनोरंजन की दुनिया से कई लोकप्रिय चेहरे शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं और इसे जैसलमेर में शूट किया गया है।

Urfi Javed ने जीता खिताब

अब इस शो को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां, शो का फिनाले हो चुका है और इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के हिसाब से, इस साल शो का खिताब ऊर्फी जावेद ने जीता है। हालांकि इस बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इस शो की जीत लोकप्रिय सोशल मीडिया सनसनी की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि है।

Urfi Javed की वेब सीरीज

उर्फी, जिन्होंने अपने जीवन पर 'फॉलो कर लो यार' नामक एक रियलिटी शो किया था, ये साल वाकई में एक्ट्रेस के लिए शानदार गुजरने वाला है। 'द ट्रेटर्स' की बात करें तो, इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे और इसकी शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में 12 दिनों में की गई है। शो का कॉन्सेप्ट गेम आधारित है और इसमें सिर्फ कंटेस्टेंट्स के गेम प्ले पर ध्यान दिया जाएगा, न कि उनके निजी जीवन पर।

हालांकि शो की रिलीज की तारीख के बारे में अभी और जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, राज कुंद्रा, जन्नत जुबैर, महीप कपूर, सुधांशु पांडे, मुकेश छाबड़ा और कई अन्य लोकप्रिय चेहरे शो में भाग ले चुके हैं। वहीं, बताया गया था कि इस शो में राज कुंद्रा पहले ही हफ्ते में बाहर हो गए थे।

जहां तक ​​उर्फी की बात है तो उनका शो 'फॉलो कर लो यार' काफी सफल रहा और शो के दूसरे सीजन का भी काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X