..................... Zeenat Aman के साथ Urfi Javed को देख आई मजेदार कमेंट्स बाढ़ Urfi Javed with Zeenat Aman- Funny comments flooded seeing together to both of her - Hindi Filmibeat

Zeenat Aman के साथ Urfi Javed को देख आई मजेदार कमेंट्स बाढ़, लोग बोले- वो सोच रही होंगी..

urfi javed, zeenat aman

उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो अपने कपड़ों से जिस तरह का धमाका करती हैं वो किसी से छिपा नहीं हैं और वो किसी कलाकार के साथ दिख जाएं तो खबरें बनना तय माना जाता है।

इस वक्त भी एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उर्फी जावेद अपने कपड़ों के साथ साथ इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उनके साथ जीनत अमान नजर आईं थीं।

दरअसल दिग्गज अदाकारा ज़ीनत अमान बीते दिन नई दिल्ली में फैशन डिज़ाइनर अमित अग्रवाल के नए स्टोर के लॉन्च के मौके पर पहुंची थीं और इस दौरान उनकी मुलाकात सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद से हुई और इसके बाद जो हुआ वो काफी चर्चा में है।

इस वीडियो को गुमनाम इंस्टाग्राम अकाउंट डाइट सब्या द्वारा साझा किया गया था, जो फैशन पर राय साझा करने के लिए लोकप्रिय है और कई हस्तियों इसके फॉलो भी किया जाता है। इस पर कई तरह के फनी कमेंट्स आ रहे हैं और लोग मीम्स भी बना रहे हैं।

Recommended Video

Urfi Javed Zeenat Aman से मिलीं, Amit Aggarwal Delhi store launch में Zeenat-Urfi साथ | Video viral

जीनत अमान के साथ खड़ीं उर्फी जावेद को लेकर एक ने लिखा है, ''दो अलग अलग जनरेशन के स्टाइल आइकन की मुलाकात।'' एक ने लिखा, "जीनत वापस जा रही है और अपने बच्चों से उर्फी के बारे में पूछेंगी"। जबकि एक ने लिखा, "ज़ीनत जी उन्हें ऊपर से नीचे तक घूर रही हैं।"

एक ने लिखा, ''जीनत जी सोच रही होगीं ये क्या है?'' एक का कहना था, ''सत्यम शिवस सुंदरम 2 की टिप्स लेती हुईं उर्फी जावेद।'' इस तरह के ढेरों मजेदार कमेंट्स चर्चा का हिस्सा हैं लेकिन उर्फी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर दिन कुछ अलग करती नजर आती हैं।

Read more about: urfi javed zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X