उर्फी जावेद 20 तारीख को बाटेंगी सभी को गिफ्ट , फैन्स बोले- क्यों लौटरी लगी है क्या ?

Urfi Javed will distribute gifts to everyone: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) इन दिनों फैशन की दुनिया में अपना नाम बना रही हैं। बता दें कि उर्फी जावेद हर एक की जुबान पर रहती हैं। उर्फी के बेबाक बयान और अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल उन्हें बाकी सबसे अलग करता है। कभी फटी जींस की ड्रेस बनाना कभी बेल्ट का टॉप बनाना तो कभी तार, कांच और पिन की ड्रेस पहनना भले ही किसी खबरे के खाली क्यों ना हो, लेकिन उर्फी के नाम का डंका पूरी इंडस्ट्री में बजता नजर आ रहा है। उर्फी आए दिनों पैपराजी के लिए भी कुछ ना कुछ लेकर आती हैं। वहीं हाल ही में उर्फी ने पैपराजी के सामने एक बड़ा ऐलान भी किया है।
उर्फी जावेद ने किया बड़ा ऐलान
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद दरअसल कहीं जाती नजर आती हैं ऐसे में पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। वहीं एक्ट्रेस एक ऐलान करती नजर आती हैं। जी हां, उर्फी कहती हैं कि '20 तारीख को मैं सभी के लिए गिफ्ट दूंगी। आना सब, मैं पहले ही बता दूंगी सभी को आना होगा। क्योंकि लास्ट में कुछ आते हैं और कुछ नहीं और 20 को एक सरप्राइज भी है सभी के लिए। बहुत अच्छा गिफ्ट दूंगी मैं सभी को।' बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर हैं लाइमलाइट में
एक यूजर ने लिखा- क्यों लौटरी लगी है क्या तो वहीं दूसरे ने कहा अपनी अब तक की बनाई हुई ड्रेसेस देने वाली हो क्या उर्फी। वहीं तीसरे फैन ने कहा लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है। काम की बात करें तो माना जा रहा है कि उर्फी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं जिसके बारे में जल्द ही घोषणा होगी इसके अलावा वे स्पिस्टविला में भी नजर आने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications