Urfi Javed: लोगों का जीना हराम करने का उर्फी ने निकाला ये रास्ता, इस रिएलिटी शो में ढाएंगी कहर

Urfi Javed In Khatron Ke Khiladi 13: कभी अपने कपड़े तो कभी अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उन्हें लेकर कई अपडेट आते ही रहते हैं लेकिन हाल ही में एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। इस बार का खतरनाक रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार उर्फी जावेद इस शो में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि उर्फी जावेद इस बार शो का हिस्सा बनेंगी और लोगों की नाक में दम करेंगी।
खतरों के खिलाड़ी में आएंगी नजर
ई-टाइम्स की रिपोर्टस की मानें तो उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 13' के मेकर्स ने अप्रोच किया है और हाल ही में उन्हें शो के प्रोड्यूसर के ऑफिस के पास भी स्पॉट किया गया था। इसके अलावा एक वीडियो में जब उर्फी से पूछा गया था कि क्या वो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनने वाली हैं तो इस पर हसीना ने कुछ जवाब नहीं दिया था बल्कि वो मुस्कुरा दी थीं। इन सभी इशारों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उर्फी जावेद एक और रिएलिटी शो में जाकर बवाल करने वाली हैं।
कई रिएलिटी शो में आई नजर
आपको बता दें, इससे पहले उर्फी जावेद रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला में नजर आई थीं. इस शो में सनी लियोनी खुद उर्फी के फैशन सेंस की दीवानी हो गई थीं। इसके अलावा वो उर्फी जावेद रिएटलिटी शो 'बिग बॉस OTT' में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन हैरानी वाली बात यह थी कि वो इस शो से पहले हफ्ते में ही बाहर हो गई थीं लेकिन तब तक वो इंडस्ट्री का एक चेहरा बनकर सामने आईं और अपनी अतरंगी ड्रेसेज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगीं।
हाल ही में उर्फी जावेद का आदित्य चोपड़ा को लेकर बयान सामने आया था। एक डॉक्यू सीरीज में आदित्य चोपड़ा नेपोटिज्म पर बोल रहे थे लेकिन उर्फी को उनके तथ्य कुछ खास पसंद नहीं आए और फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर ही उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। आदित्य चोपड़ा के इस बयान पर अब उर्फी का जवाब भी सामने आया है और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि नेपोटिज्म का मतलब कामयाबी मिलना नहीं होता है, इसका मतलब है मौकों का मिलना। उदय चोपड़ा ना तो दिखने में अच्छे थे और ना ही एक अच्छे एक्टर थे। उनकी फिल्में पर्दे पर बुरी तरह पिटीं लेकिन फिर भी उन्हें काम मिलता रहा। अगर उनकी जगह पर कोई उदय चौहान होता तो उनके पहले फेलियर के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जाता। क्या आप अपने नेपोटिज्म को बढ़ाने के लिए अब इस हद तक जाएंगे?


Click it and Unblock the Notifications