..................... Urfi javed wears pillow dress video gone viral netizans also reacts - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने फिर पहनी अतरंगी ड्रेस, तकिए के साथ किया ऐसा काम, लोग बोले- 'कहां से घुसाया और...'

Urfi Javed

Urfi Javed New Pillow Dress: उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। बता दे कि कभी तो वह तार की ड्रेस बनाकर लोगों के सामने उसे पहन कर आ जाती है। तो कभी वह सिर्फ रुमाल बराबर कपड़े से अपने बदन को ढक लेती है। लेकिन एक बार फिर से उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

उर्फी जावेद टीवी की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है। वह अपनी अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं उर्फी जावेद को इसके लिए कई बार ट्रोल भी होना पड़ जाता है। हालांकि इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और इसमें उन्होंने ब्लू कलर की एक ड्रेस पहनी हुई है। हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट है और आपको बता दें कि उन्होंने इस ड्रेस को तकिए के साथ में पहना हुआ है। जो कि काफी ज्यादा लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद लास्ट में उबासियां लेती हुई नजर आ रही है।

उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि लोग भी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर उनकी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि "कहां से घुसाया है और कहां से निकाला समझ नहीं आ रहा है।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "ये मेरे जैसे आलसी लोगों के लिए बहुत बढ़िया है।" एक्ट्रेस के इस वीडियो के चलते कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X