ड्रैगन ड्रेस पहनकर Urfi Javed ने दिए पोज, वीडियो देख लोग बोले- काश इसे ये खा जाए...

Urfi Javed New Dress: उर्फी जावेद अभी के समय पर सोशल मीडिया की सेंसेशन बन चुकी है। हालांकि एक वक्त था जब वह कई सारे टीवी शोज और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी है। लेकिन अभी के वक्त में वह अपने यूनिक आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं और अक्सर वह अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर सामने आ जाती है।
उर्फी जावेद के अतरंगी अंदाज को लेकर कई बार उनको ट्रोल भी होना पड़ता है। हालांकि फिर भी ऐक्ट्रेस अपनी क्रिएटिविटी को दिखाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती है। अब एक बार फिर से उर्फी ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई और एक जबरदस्त ड्रेस पहन कर मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई।
विरल भयानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो उर्फी का शेयर किया गया है। जहां पर वह पब्लिक प्लेस में पैपराजी को पोज देती हुई नजर आई। उन्होंने बहुत ही खास तरीके की ड्रेस पहनी हुई थी और इसके साथ में उनकी ड्रेस में इलेक्ट्रिक ड्रैगन भी अटैच दिखाई दिया। अब एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उर्फी जावेद की इस ड्रेस को लोगों ने काफी पसंद भी किया है और उनकी क्रिएटिविटी की खूब तारीफ भी हो रही है। इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट भी कर रहे हैं। यूजर लिखता है कि काश, ये इसको खा जाए। एक दूसरा यूजर लिखता है की करंट लगेगा और अल्लाह को प्यारी हो जाएगी। कई लोगों ने एक्ट्रेस को छपरी भी कहा है।
अगर हम उर्फी के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनका काफी सारी टीवी शोज में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह बिग बॉस ओटीटी और स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी है। कुछ वक्त पहले वह सीरीज फॉलो कर लो यार को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications