Urfi Javed: उर्फी जावेद बनी दिवाली की लाइट, फिर हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'एक्स की याद आ गई वो भी...'

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री पर बतौर एक्ट्रेस के रूप में काम किया था। हालांकि अभी के समय में वह सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई है और अक्सर अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद अपनी यूनीक ड्रेस के चलते लोगों को हैरान कर देती है।
ऊर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखी जाती है और आपको बता दें कि अजीबोगरीब ड्रेसेस को लेकर भी वह कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं। हालांकि इसके बावजूद भी वह बाज नहीं आती है और आए दिन एक अलग ड्रेस में सभी के सामने आ जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और एक्ट्रेस का एक वीडियो जमकर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद कितनी ज्यादा हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने व्हाइट कलर की लाइट को अपने शरीर पर लपेटा हुआ है। बॉटम में उन्होंने ब्लैक कलर का ट्राउजर पहना है।
उर्फी जावेद का यह लुक देखकर हर कोई दंग हो रहा है। दरअसल आपको बता दें कि वीडियो में नजर आता है कि जब उजाला होता है तो उनकी ड्रेस बिल्कुल सफेद नजर आती है। लेकिन जब वीडियो में लाइट बंद हो जाती है तो उनके शरीर पर लिपटी हुई लाइट का रंग बदल जाता है। इसे देख कर हर कोई हैरान हो रहा है। लोग भी जमकर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "इसी लाइक की वजह से अब तक जिंदा हूं।" लोग भी उनकी इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "कभी रौंग कभी राइट लगती हो उर्फी तुम एकदम दिवाली की लाइट लगती हो।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "आपकी टॉप देखकर मुझे एक्स की याद आ गई क्योंकि वो भी ऐसे ही रंग बदलती थी।"


Click it and Unblock the Notifications